14
Gaming Effect: मोबाइल, कंसोल और ऑनलाइन गेमिंग आज सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं की दिनचर्या का एक जरूरी हिस्सा बन गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गेम खेलते समय शरीर में कुछ खास हार्मोन तेजी से एक्टिव हो जाते हैं. जो सीधे हमारे दिमाग और शरीर को प्रभावित करते हैं.
दिमाग का गेमिंग से कनेक्शन
आजकल के दौर में वीडियो गेम ऐसे बनाए जाते हैं कि खिलाड़ी लंबे समय तक गेम से जुड़े रहें. इसके लिए गेम में रंग, आवाज, टास्क, रिवॉर्ड सिस्टम और लेवल को बहुत सोच-समझकर बनाया जाता है.
गेम खेलते समय दिमाग के कई हिस्से एक साथ काम करने लगते हैं, जैसे यदि किसी मशीन का आप संचालन कर हैं जैसे ड्राइविंग तो दिमाग कई तरह से एक्टिव हो जाता है, ठीक वैसे ही, गेमिंग के साथ भी है. यही वजह है कि गेमिंग खिलाड़ियों को लंबे समय तक जोड़े रखती है.
गेम खेलने से डोपामिन एक्टिव होता है
यदि आप गेमिंग के आदि हो गए हैं तो जो वैसे समय में जो सबसे पहले हार्मोन एक्टिव होता है, वह है डोपामिन. इसे फील गुड हार्मोन के नाम से भी जाना जाता है. जब खिलाड़ी गेम में कोई लेवल पूरा करता है या जीत हासिल हो जाती है या कोई रिवॉर्ड मिलता है, तो आपका दिमाग डोपामिन रिलीज करता है.
डोपामिन की वजह से खिलाड़ी को खुशी मिलती है और उत्साह महसूस करता है और गेम खेलते रहने के लिए प्रेरित होता है. इससे उसे गेमिंग का शौक बढ़ते जाता है.