Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > रेस्टोरेंट में पानी पीते समय क्या आपको भी आती है सड़े अंडे जैसी बदबू? जानिए इसके पीछे की असली वजह

रेस्टोरेंट में पानी पीते समय क्या आपको भी आती है सड़े अंडे जैसी बदबू? जानिए इसके पीछे की असली वजह

Restaurant Hygiene: कई बार आपने ध्यान दिया होगा रेस्टोरेंटों के पानी वाले गिलास से एक अजीब सी बदबु आती रहती है, यह हाइजीन में कमी के कारण हो सकता है, आइए जानते हैं कि रेस्टोरेंट के गिलास से सड़े अंडे जैसी बदबू आने के पीछे की असली वजह के बारे में.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: March 5, 2026 18:06:01 IST

Mobile Ads 1x1

Restaurant Hygiene: क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि रेस्टोरेंट में पानी पीने के लिए गिलास उठाया और उसमें से हल्की-सी ‘सड़े अंडे जैसी बदबू’ आने लगी? बाहर से गिलास बिल्कुल साफ दिखता है, लेकिन जैसे ही पानी पीने लगते हैं तो अजीब सी स्मेल महसूस होती है.हाल ही में एक रेस्टोरेंट मालिक ने सोशल मीडिया पर बताया कि कई बार ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गिलास धोने के बाद तुरंत उल्टा रख दिए जाते हैं, जिससे उनके अंदर की हवा बाहर नहीं निकल पाती और बदबू आने लगती है.लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि मामला सिर्फ ‘फंसी हुई हवा’ का नहीं है, इसके पीछे और भी वजहें हो सकती हैं.

 इसके अलावा ‘गंदा डिशवॉशर, डिटर्जेंट का अवशेष, खराब पानी और गलत स्टोरेज’ भी इसके कारण हो सकते हैं. अगर गिलास से बदबू आए तो बेहतर है कि दूसरा गिलास मांग लें, क्योंकि यह हाइजीन में कमी का संकेत हो सकता है. 

असली कारण क्या है?

खाने-पीने के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार, गिलास में आने वाली इस बदबू की मुख्य वजह ‘नमी और बैक्टीरिया’ होते हैं.जब गिलास धोने के बाद ठीक से साफ नहीं किए जाते, अंदर पानी रह जाता है या उन्हें बिना सूखाए उल्टा रख दिया जाता है, तो उनमें ‘नमी रह जाती है’. अगर गिलास रखने की जगह भी पूरी तरह साफ न हो तो वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं.कुछ बैक्टीरिया ऐसे रसायन बनाते हैं जिनमें ‘सल्फर (गंधक) जैसा तत्व होता है’, और यही कारण है कि गिलास से ‘अंडे जैसी बदबू’ आने लगती है.

गिलास से खराब स्मेल आने के पीछे कई और कारण भी हो सकते हैं

  •  डिशवॉशर या बर्तन धोने वाली मशीन का ठीक से साफ न होना.
  •  गिलास में थोड़ा- बहुत डिटर्जेंट का रह जाना.
  •  खराब पानी का इस्तेमाल.
  •  हार्ड वॉटर  के कारण जमा होने वाले दाग.
  •  गिलास रखने की जगह का साफ न होना.

 क्या ऐसे गिलास का इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

विशेषज्ञों के मुताबिक अगर गिलास से खराब गंध आ रही है तो यह ‘साफ-सफाई में कमी का कारण’ हो सकता है. जरूरी नहीं कि इससे तुरंत कोई बीमारी हो जाए, लेकिन यह साफ बताता है कि रेस्टोरेंट में हाइजीन के नियमों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा.ऐसी स्थिति में बेहतर है कि आप दूसरा गिलास मांग लें.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS