112
Snake Hiding Places: अक्सर गर्मियों और बारिश के मौसम में घरों या बगीचों के आसपास सांप दिखाई देने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर सांपों को घरों की ओर क्या खींच लाता है? एक्पर्ट के मुताबिक भोजन, पानी, ठंडी और सुरक्षित छिपने की जगहें उन्हें इंसानी बस्तियों तक लेकर आती हैं. आइए जानते हैं कि सांप घरों में कब आते हैं और कहां छिप सकते हैं.
सांप लोगों के पीछे-पीछे लिए घरों में नहीं घुसते हैं. असल में वे मनुष्यों से दूर रहने की कोशिश करते हैं. अधिकांश सांप तीन बुनियादी कारणों से घरों के करीब आते हैं. भोजन, आश्रय और सुरक्षा की दृष्टी से आते हैं. और आवासीय क्षेत्र हमेंशा लोगों को बिना एहसास कराए ही ये तीनों चीजें देते हैं.
सांप घरों में क्यों आते हैं?
सांप आमतौर पर भोजन और रहने की तलास में घरों की तरफ बढ़ते हैं. और सबसे खास बात इनका सबसे बड़ा आकर्षण चूहे होते हैं. अगर आपके घर या बगीचे में चूहे, गिलहरी या मेंढक का हैं, तो सांप भी उनके पीछे जरूर आ सकते हैं. वे स्वाभाविक शिकारी होते हैं और वहीं जाते हैं जहां भोजन आसानी से मिल जाता है.
दूसरी जगह जहां सांपों का आश्रय होता है?
कचरे का ढेर में सांप हो सकते हैं. पक्षियों के लिए दाना डालने वाले बर्तन जहां दाने गिर जाते हैं, जहां अक्सर चूहे पहुंचते हैं. पालतू जानवरों का खाना जहां बाहर रखे जाते हैं. तालाब या पोखरा, जहां नीचे नलों से पानी टपकते हैं. गार्डेन को घने पौधे, लकड़ी के ढेर, ईंटों और पत्थरों के ढेर, बाहरी फर्नीचर के नीचे, नाली पाइपों के अंदर, सीढ़ियों के नीचे, गैरेज आदि.