White marks on nails: बहुत लोगों के साथ ऐसा होता है कि लोग नाखूनों पर दिखने वाले छोटे-छोटे सफेद धब्बों को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन कई मामलों में यह स्थिति ल्यूकोनीशिया से जुड़ी हो सकती है, जो नाखूनों पर सफेद निशान बनने का कारण बनती है.
ल्यूकोनीशिया क्या है?
क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, ल्यूकोनीशिया एक बहुत ही कॉमन समस्या है, जिसकी वजह से नाखूनों पर सफेद धब्बे और निशान बन जाते हैं.
ल्यूकोनीशिया कितने तरह का होता है?
ल्यूकोनीशिया मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं. ट्रू ल्यूकोनीशिया में, सफेद धब्बे आपकी उंगलियों या पैर की उंगलियों के उस क्षेत्र में बनते हैं जहां नाखून बढ़ना शुरू होता है. दूसरा स्पष्ट ल्यूकोनीशिया होता है जिसमें, सफेद धब्बे उस त्वचा पर बन जाते हैं जिस पर आपके नाखून टिके होते हैं. और तीसरा स्यूडोल्यूकोनीशिया में, नाखून की सतह पर सफेद धब्बे बनते हैं. कवक जैसे बाहरी जीव स्यूडोल्यूकोनीशिया का कारण बनते हैं.
नाखूनों पर सफेद निशान होने के कारण
नाखूनों पर सफेद धब्बे होने के कारण तनाव या चोट का संकेत हो सकता है. नाखून का किसी कठोर सतह से टकराना शामिल है. यह संक्रमण का संकेत भी हो सकता है या एलर्जी की प्रतिक्रिया भी है.
- एलर्जी
- चोट का निशान
- फंगल इंफेक्शन
- दवाइयों के दुष्प्रभाव
- आनुवंशिक स्थितियां
डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?
वैसे तो नाखूनों पर निशान हानीरहित होता है. लेकिन गंभीर मामलों में डॉक्टर से परामर्श करें.
- जब आपके नाखूनों पर या उसके आसपास नए लक्षण दिखने लगे, जिनमें आसानी से टूटने वाले नाखून (भंगुर)
- नाखूनों के रंग में परिवर्तन
- निशान या उभार बढ़ना
- कमजोरी महसूस होना
- थकान
- धुंधली दृष्टी
इस सभी मामलों में आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.