Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > 30,000 फीट पर क्यों बदल जाता है खाने का टेस्ट? जानिए हवाई यात्रा में बदलते स्वाद का विज्ञान

30,000 फीट पर क्यों बदल जाता है खाने का टेस्ट? जानिए हवाई यात्रा में बदलते स्वाद का विज्ञान

Food Tastes: कभी भी फ्लाइट तक खाना पहुंचने से पहले ही पकाया जा चुका होता है. फ्लाइट में सिर्फ गर्म होकर मिलता है. आसमान में आपके मुंह का स्वाद क्यों बदल जाता है.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 17, 2026 16:16:23 IST

Mobile Ads 1x1
Food Tastes: क्या आपने कभी नोटिस किया है कि विमान में परोसा गया खाना जमीन की तुलना में कम स्वादिष्ट लगता है? अक्सर लोग एयरलाइन के भोजन को दोष देते हैं, लेकिन इसके पीछे असली वजह आपका शरीर और विमान का माहौल होता है. लगभग 30,000 फीट की ऊंचाई पर केबिन का दबाव, कम नमी और शुष्क हवा आपकी सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता को प्रभावित करते हैं.

आखिर ऐसा क्यूँ होता है?

आसमान में आपके मुंह का स्वाद कम हो जाता है.  इसकी एक आम वजह यह है कि ऊंचाई का असर हमारी स्वाद कलिकाओं पर होता है. हवाई यात्रा में ऊंचाई काफी ज्यादा होती है. अधिकतर विमान 33,000 से 42,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं. और इतनी ऊंचाई पर, हमारी स्वाद कलिकाओं के मामले में अलग व्यवहार करता है, जिसकी वजह से भोजन का स्वाद फीका या खराब लगने लगता है. हालांकि, ऊंचाई ही एकमात्र कारण नहीं है और भी कई कारण है.

प्रेशर से इंद्रियों प्रभावित होती है

हवाई यात्रा के दौरान, शरीर पर ज्यादा दबाव पड़ता है जिससे ब्लड में ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है और परिणामस्वरूप सूंघने की क्षमता भी कम हो जाती है. यानी अगर विमान 800-900 किमी/घंटा की गति से चल रहा है, तो आप भी उसी गति से चल रहे होते हैं और इससे शरीर पर गहरा दबाव पड़ता है. अत्यधिक दबाव आपकी इंद्रियों को प्रभावित कर सकता है.

खाना पहले ही पकाया जाता है

खाद्य सुरक्षा मानकों के आधार पर, अधिक ऊंचाई पर भोजन पकाने पर रोक है. इसका मतलब है कि हवाई यात्रा में आपको जो भोजन मिलता है, वह बहुत पहले ही पकाया जा चुका है. ऐसे में, आपके पास इसे कन्वेक्शन ओवन में दोबारा गर्म करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है. दोबारा गर्म करने से भोजन का स्वाद काफी हद तक प्रभावित हो सकता है और पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. इससे कुछ खाद्य 

MORE NEWS

Home > लाइफस्टाइल > 30,000 फीट पर क्यों बदल जाता है खाने का टेस्ट? जानिए हवाई यात्रा में बदलते स्वाद का विज्ञान

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 17, 2026 16:16:23 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS