<

Holi Tradition: शादी के बाद ससुराल में क्यों नहीं मनाई जाती पहली होली, जाने क्या है परंपरा?

कहा जाता है कि शादी के बाद लड़कियों को पहली होली अपने मायके में मनानी चाहिए. वहीं नई दुल्हनों को होलिका दहन देखना अशुभ माना जाता है. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और परंपरा क्या है?

Holi Tradition: भारत में हर त्योहार केवल एक पर्व नहीं बल्कि परंपरा की तरह मनाया जाता है. इसी तरह होली को केवल रंगों और मिठाइयों का त्योहार नहीं माना जाता. इसको लेकर ढेर सारी परंपराएं और मान्यताएं हैं. आपने अक्सर सुना होगा कि नवविवाहिता लड़की को पहली होली अपने ससुराल में नहीं मनानी चाहिए. शादी के बाद की ये रस्म काफी फेमस है. पहली होली के वक्त नवविवाहिता अपने ससुराल में नहीं बल्कि मायके में रहती है. बहुत से लोगों के मन में इसका कारण जानने की इच्छा होती है. 

जानकारी के अनुसार, शादी के बाद पहली होली पर बहू और सास को एक साथ होलिका दहन नहीं देखना चाहता. ये बहुत अशुभ माना जाता है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि होलिका दहन को चिता माना जाता है. इसके कारण ये अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि शादी के मांगलिक आयोजन के बाद ससुराल में होलिका की जलती हुई चिता  देखना अशुभ होता है.

सास बहू के रिश्ते में कड़वाहट

कहा जाता है कि होली की आग बहुत तेज होती है. नई बहू और सास अगर इस आग को एक साथ देखते हैं, तो इससे रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है. इसके कारण पहली होली के दौरान नवविवाहिता महिला को उसके मायके में भेज दिया जाता है. 

बच्चे की सेहत

वहीं दूसरी मान्यता है कि नई दुल्हनें अक्सर गर्भवती होती हैं. ऐसे में होलिका दहन की गर्मी और धुएं के कारण मां और बच्चे की सेहतपर असर पड़ सकता है. मायके में रहने से महिला को ज्यादा आराम और देखभाल मिल सकती है.

पुराने माहौल में समय बिताना

एक मान्यता ये भी है कि पहली होली के समय मायके जाने से नवविवाहित को अपने पुराने माहौल से जुड़ने का मौका मिलता है. अक्सर पहली बार ससुराल में त्योहार मनाने से महिलाओं को वहां की परंपरा के बारे में पता नहीं होता. ऐसे में मायके जाकर उन्हें मानसिक रूप से आराम और खुशी मिलती है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

‘सदी के महानायक’ का Kiss बना सुर्खियों की आग, 36 साल छोटी एक्ट्रेस संग हुआ विवाद

कई बार कुछ फिल्में और उनमें फिल्माए गए किरदारों का एक्टर्स की जिंदगी पर काफी…

Last Updated: April 9, 2026 16:27:52 IST

Sikkim Landslide: लाचेन में हुआ भूस्खलन, हजारों पर्यटक फंसे, सेना और BRO के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किया बचाव

Landslide In Sikkim: सिक्किम के लाचेन क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद रास्ते…

Last Updated: April 9, 2026 16:27:26 IST

जयपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा: घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को वैन ने रौंदा, 15 फीट तक घसीटा

जयपुर के महेश नगर इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला एक हिट-एंड-रन मामला सामने…

Last Updated: April 9, 2026 16:26:29 IST

नोएडा में हर रात बालकनी पर रोता है बेकसूर कुत्ता, हिंसा और डर के साये में जीने को मजबूर मासूम जानवर, वीडियो वायरल!

नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर 150 की हाई-राइज सोसायटी ATS पायस हाइडवेज़ से पशु क्रूरता…

Last Updated: April 9, 2026 16:20:56 IST

बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं को क्या दिक्कतें होती हैं? दबाव से लेकर शर्मिंदगी तक… जानें 4 परेशानियां

Heavy breasts Problems: ब्रेस्ट का साइज महिलाओं की पर्सनैलिटी पर गहरा असर छोड़ता है. बेहतर…

Last Updated: April 9, 2026 16:00:20 IST

मुगल हरम का अनसुना सच! आखिर कश्मीरी और बंगाली लड़कियों को ही क्यों चुनते थे बादशाह?

Mughal Harem Secrets: आज हम बात करेंगें मुगल हरम के उस अनसुने सच के बारे…

Last Updated: April 9, 2026 15:59:57 IST