<
Categories: हेल्थ

बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं को क्या दिक्कतें होती हैं? दबाव से लेकर शर्मिंदगी तक… जानें 4 परेशानियां

Heavy breasts Problems: ब्रेस्ट का साइज महिलाओं की पर्सनैलिटी पर गहरा असर छोड़ता है. बेहतर तभी हैं जब ये संतुलित आकार में हों. यानी न तो बहुत छोटे हों और न ही बहुत बड़े. कई महिलाएं बड़े ब्रेस्ट साइज को वरदान मानती हैं. असल में स्तनों का आकार ज्यादा बड़ा या भारी होने से महिलाओं को कई दिक्कतें हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि, बड़े स्तन वाली महिलाओं को क्या परेशानियां होती हैं?

Heavy breasts Problems: ये सच है कि, ब्रेस्ट का साइज महिलाओं की पर्सनैलिटी पर गहरा असर छोड़ता है. बेहतर तभी हैं जब ये संतुलित आकार में हों. यानी न तो बहुत छोटे हों और न ही बहुत बड़े. हालांकि, स्तनों का आकार कितना होना चाहिए, यह पूरी तरह महिला की हाइट पर निर्भर करता है. इसके बावजूद, कई महिलाओं की हाइट कम होते होने के बाद भी स्तनों का आकार काफी बड़ा होता है. कई महिलाएं बड़े ब्रेस्ट साइज को वरदान मानती हैं. खासतौर अर्जेंटीना जैसे बड़े देशों में. इसलिए इनका साइज बढ़वाने के लिए सर्जरी तक का सहारा लेती हैं. बेशक कई लोग इसको सही मानते हों, असल में स्तनों का आकार ज्यादा बड़ा हो या भारी होने से महिलाओं को कई दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसा होने से खुद में दबाव से लेकर शर्मिंदगी तक महसूस कर सकती हैं. अब सवाल है कि आखिर, बड़े स्तन वाली महिलाओं को क्या परेशानियां होती हैं? क्या है इनका समाधान? आइए जानते हैं इस बारे में-

ब्रेस्ट सर्जरी में ब्राजील आगे तो भारत का स्थान क्या?

इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 2024 में दुनियाभर में 6,52,676 ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी की गईं. इनमें सबसे ज़्यादा ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी 1,15,647 ब्राज़ील में हुईं, उसके बाद अमेरिका में 67,478, फिर फ़्रांस में 38,780, जर्मनी में 32,068, तुर्की में 25,334 और भारत में 22,400 ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी हुईं.

बड़े स्तन से महिलाओं को क्या परेशानियां हो सकतीं?

NCBI में प्रकाशित एक लेख से पता चलता है कि स्तनों का बड़ा आकार युवा महिलाओं में पीठ दर्द का एक बड़ा कारण बनता है. रिपोर्ट कहती है कि, जैसे-जैसे स्तनों का आकार बढ़ता है, वैसे-वैसे महिलाओं में पीठ दर्द, नसों पर दबाव और मांसपेशियों का दर्द भी बढ़ने लगता है. इसलिए ब्रेस्ट साइज बढ़वाने के लिए किसी भी सर्जरी से बचना चाहिए. इसके लिए जरूरी है कि महिलाएं सही साइज की ब्रा पहनें.

बड़े स्तन होने से हो सकतीं ये परेशानियां

इरिटेशन: बड़े स्तन वाली महिलाओं को त्वचा संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. दरअसल, स्तन का आकार बड़े होने की वजह से नीचे वाले हिस्से में नमी बनी रहती है और चिपचिपापन महसूस होता है. ऐसे में प्रभावित हिस्से में खुजली, रैशेज जैसी परेशानियां हो जाती हैं. इन जगहों पर बैक्टीरिया भी आसानी से पनपने लगते हैं, जिस वजह से फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है.

मसल्स पेन: जिन महिलाओं के स्तनों का आकार बड़ा होता है, उन्हें शरीर के ऊपरी हिस्से में मांसपेशियों से संबंधित दर्द हो सकता है. दरअसल, शरीर के ऊपरी हिस्से का अधिक वजन स्पाइन और कंधों पर काफी दबाव बनाता है. ऐसे में पोस्चर में बदलाव हो सकता है, जो कि क्रॉनिक पेन का कारण बन सकता है.

नसों पर दबाव: बड़े आकार के स्तनों का अतिरिक्त दबाव कंधे और स्पाइन पर पड़ता है. इसका असर सीधे-सीधे मांसपेशियों पर आने लगता है. ऐसे में रीढ़ की हड्डी पर खिंचाव होने लगता है. यह स्थिति नसों पर भी नकारात्मक असर डालती है. नसों पर दबाव बनने की वजह से हाथों में सुन्नपन और झनझनाहट जैसी परेशानियां होने लगती हैं.

खेल और कसरत प्रभावित: जिन महिलाओं के स्तनों का आकार बड़ा होता है, उन्हें शारीरिक गतिविधियों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. बड़े स्तनों की वजह से महिलाओं को दौड़-भाग करने में या एक्सरसाइज करने में असहजता हो सकती है. यही कारण है कि कई महिलाएं, जिनके भारी स्तन हैं, वे फिजिकल एक्टिविटी करने या जिम जाने से बचती हैं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Red Magic 11S Pro vs Vivo T5 Pro 5G: बैटरी और परफॉर्मेंस में दोनों बेहतरीन, फीचर्स की तुलना में कौन आगे

आप Red Magic 11S Pro vs Oppo K15 Pro Plus में से कोई एक स्मार्टफोन…

Last Updated: May 20, 2026 20:20:31 IST

Silver Rate Today 20 May 2026:  देश के शहरों में क्या रही चांदी की कीमत, फटाफट करें नोट

Silver Rate Today 20 May 2026: चांदी के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…

Last Updated: May 20, 2026 20:00:50 IST

Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दाम घटे या फिर हुई बढ़ोतरी, यहां जानें अपने शहरों में लेटेस्ट कीमत

Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…

Last Updated: May 20, 2026 19:49:31 IST

गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए केला और आम सही या नहीं, ये सावधानियां बरतनी जरूरी?

डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…

Last Updated: May 20, 2026 18:02:57 IST

Modi Government 12 Years : मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों का जश्न मनाएगी भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिए निर्देश

Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…

Last Updated: May 20, 2026 18:01:48 IST

बिहार में मोबाइल टावर से लटका मिला युवक का शव, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…

Last Updated: May 20, 2026 17:27:26 IST