65
Ramabai Ambedkar saree: मुंबई में तैयार की गई एक खास साड़ी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. करीब 39 करोड़ रुपये कीमत वाली इस साड़ी को दुनिया की सबसे महंगी साड़ी बताई जा रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस साड़ी को बनाने में लगभग 2 किलो शुद्ध सोना और बेशकीमती हीरों का प्रयोग किया गया है. इस साड़ी को मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित पिसाल ने तैयार किया है, जिन्हें गोल्डमैन के नाम से भी जाना जाता है.
2 किलो सोना और करोड़ों के हीरे
इस साड़ी की सबसे खास बात है कि इस साड़ी में माता रमाबाई का चित्र उकेरा गया है. जिसके चोरो तरफ सोने की परत चढ़ाई गई है. इस साड़ी की सबसे बड़ी बात, 100 ग्राम सोने से बनाई गई बिंदी है और उसमें करीब 33 करोड़ रुपये के हीरे लगे हुए हैं. इनमें रुद्र, प्रजापति, वासु और आदित्य जैसे अलग-अलग प्रकार के कई तरह के हीरे जड़े गए हैं.
साड़ी की होगी निलामी
मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर, इस खास साड़ी, जिसकी कीमत 39 करोड़ रुपये है. उसकी नीलामी दुबई शहर में होगी. ऑक्शन से मिलने वाली राशि सामाजिक कार्यों, अस्पताल और स्कूल निर्माण में लगाने की प्लानिंग है. यह खबर इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय परिधान, भारत में लग्जरी फैशन, डायमंड साड़ी और गोल्ड साड़ी की कारीगरी को वैश्विक स्तर पर दर्शाता है.