Worst Foods for Skin: आज के समय में लोग खूबसूरत और हेल्दी बनना चाहते हैं लेकिन खराब खान-पान और खराब लाइफ स्टाइल के कारण अपना ख्याल नहीं रख पाते. वे चेहरे के ग्लो और उस पर निखार पाने के लिए कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स और महंगे ट्रीटमेंट भी कराते हैं. इसके बावजूद चेहरे पर ग्लो वापस नहीं आता क्योंकि वे इअपने खान-पान पर ध्यान नहीं देते. हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर शरीर के साथ ही त्वचा पर भी पड़ता है. गलत खान-पान के कारण डल, बेजान और उम्र से पहले बूढ़ा दिखने लगते हैं. ऐसे में अगर आप अपने चेहरे पर नैचुरली ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट से कुछ चीजों को छोड़ना होगा. अगर आप इन खानों को छोड़ देते हैं, तो त्वचा ही नहीं आपकी पूरी हेल्थ पर इसका असर पड़ेगा.
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पूजा रेड्डी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ऐसे फूड्स के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि ये फूड स्किनन को डल, बेजान और समय से पहले बूढ़ा बनाने के साथ ही ओवरऑल हेल्थ पर भी असर डालते हैं.
फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप से बनाएं दूरी
डॉक्टर ने बताया कि फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप में रियल शुगर नहीं बल्कि सिंथेटिक शुगर होती है. ये सिंथेटिक शुगर ज्यादातर सोडा, प्रोसेस्ड जंक फूड, बिस्किट और पैक्ड जूस में पाई जाती है. इससे आपकी स्किन के प्रोटीन को नॉर्मल ग्लूकोज से लगभग 10 गुना ज्यादा नुकसान पड़ सकता है. इससे स्किन का कोलेजन टूट जाता है और स्ककिन ड्राई हो जाती गै. चेहरे पर जल्दी झुर्रियां पड़ने लगती हैं. साथ ही लिवर पर भी नकारात्मक असर पड़ता है. ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि शुगर प्रोसेस्ड फूड कम ही खाएं.
रिफाइंड ऑयल
शरीर और त्वचा के लिए बार-बार गरम किया गया रिफाइंड ऑयल भी नुकसानदायक होता है. आमतौर पर ये मार्केट में स्ट्रीट फूड, डीप फ्राइड स्नैक्स में इस्तेमाल किया जाता है. इससे पकौड़े और समोसे आदि शामिल हैं. इसे खाने से इसमें मौजूद विटामिन ई खत्म हो जाता है और शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले कंपाउंड बनते हैं, जो शरीर में सूजन को बढ़ाते हैं.
क्रिस्पी फूड से बनाएं दूरी
क्रिस्पी फूड खाने में तो काफी स्वादिष्ट होता है लेकिन ये सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है. साथ ही स्किन के लिए भी नुकसानदायक होता है. चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, बिस्किट और कुरकुरे जैसे स्नैक्स नुकसानदायक होते हैं. ऐसे खाने में स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले कंपाउंड्स पाए जाते हैं, जो शरीर को जल्द बूढ़ा जैसा दिखाने लगते हैं.