<

Bangladesh Violence LIVE Update: राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफनाया गया शरीफ उस्मान हादी को

Bangladesh Violence LIVE Update: छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का अंतिम संस्कार आज, देश के कई शहरों में हिंसा जारी

Bangladesh Violence LIVE Update:  छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका और अन्य शहरों में शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) को हिंसा भड़क उठी थी. लगातार दूसरे दिन भी  बांग्लादेश के कई शहरों में अशांति और आगजनी जारी है. इस बीच बांग्लादेश में भारत विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस बीच अंतिम संस्कार से पहले देशभर में भारी सुरक्षा है. खासतौर से राजधानी ढाका में सड़कों पर भारी सुरक्षा बल तैनात है.  इससे पहले शुक्रवार की रात को  शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी से संबंध रखने वाले कई नेताओं और पूर्व मंत्रियों के घरों को जलाया गया. 

उधर, उस्मान हादी की पार्टी इंकलाब मंच ने एक ऑनलाइन पोस्ट में बताया है, कि उन्हें राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के बगल में दफनाया जाएगा.  स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतिम संस्कार की प्रार्थना के दौरान संसद भवन और उसके आसपास ड्रोन पर बैन लगा दिया गया है.  रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश ने दोपहर 2 बजे नेशनल पार्लियामेंट बिल्डिंग के साउथ प्लाजा में होने वाली अंतिम संस्कार की प्रार्थना के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है. 

इंकलाब मंच के प्रवक्ता और जुलाई विद्रोह के एक प्रमुख नेता हादी की गुरुवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई. इससे पहले हादी को पिछले शुक्रवार को ढाका में नकाबपोश बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर ले जाया गया था.

वहीं, हादी की मौत के बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका और अन्य शहरों में हिंसा भड़क उठी और भीड़ ने कई इलाकों में भारी आगजनी की है. दरअसल, शुक्रवार की शाम को हादी का शव सिंगापुर से ढाका पहुंचा है.

Live Updates

  • 15:20 (IST) 20 Dec 2025

    Bangladesh Violence LIVE Update: राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफनाया गया शरीफ उस्मान हादी को

    Bangladesh Violence LIVE Update: शनिवार को बांग्लादेश में छात्र नेता और इनकिलाब मंचों के संयोजक शरीफ उस्मान हादी को अंतिम विदाई दी गई. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे.ढाका के माणिक मिया एवेन्यू स्थित जातीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में उनकी नमाज ए जनाजा संपन्न हुई.  परिवार की इच्छा के अनुसार हादी को ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफन किया गया.

  • 15:01 (IST) 20 Dec 2025

    Bangladesh Violence LIVE Update: हिंदू युवक की हत्या के बाद बढ़ी बांग्लादेश में टेंशन

    Bangladesh Violence LIVE Update: बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से देशभर में हिंसा जारी है. भारी बवाल के बीच भीड़ ने एक हिंदू युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हिंदू युवक की हत्या के बाद से तनाव और बढ़ गया. बताया जा रहा है कि बांग्लादेश के मयमनसिंह में इस्लाम का अपमान करने के आरोप में हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या की गई. आरोप है कि दीपू चंद्र विश्व अरबी भाषा दिवस के अवसर पर कारखाने में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की. इसके बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और गुस्साई भीड़ ने उसकी हत्या कर दी.

  • 12:52 (IST) 20 Dec 2025

    Bangladesh Violence LIVE Update: 12 दिसंबर को बाइक सवार लोगों ने मारी थी गोली, सिंगापुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Bangladesh Violence LIVE Update: बांग्लादेश के छात्र नेता उस्मान हादी को 12 दिसंबर को ढाका में बाइक सवार लोगों ने गोली मारी थी. उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए बाद में सिंगापुर ले जाया गया था, जहां उनकी गुरुवार रात मौत हो गई

  • 12:12 (IST) 20 Dec 2025

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्यों की विदाई समारोह में क्यों नहीं हुए शामिल?

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…

Last Updated: March 18, 2026 18:04:54 IST

Share Market LIVE Updates: बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…

Last Updated: March 18, 2026 12:18:11 IST

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST

Parliament Budget Session Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर निशाना- ‘सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के…’

Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…

Last Updated: March 13, 2026 17:07:10 IST

Stock Market Highlights: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत! सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 178 अंक फिसला

Stock Market Highlights: शुक्रवार को निफ्टी 178 अंक गिरकर 23,462 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 500…

Last Updated: March 13, 2026 15:38:22 IST