CM Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: बिहार में नई सरकार की तस्वीर अब साफ हो गई है. नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वह 10वीं बार बिहार के सीएम बन चुके हैं. जबकि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री. जेडीयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया है, जबकि सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायकों का नेता चुना गया है, जबकि विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है. इसके बाद दोपहर 3 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की संयुक्त बैठक होगी. इस बैठक में सभी घटक दलों के विधायक शामिल होंगे और एनडीए नेता का औपचारिक चुनाव होगा.
0