Live TV
Search
Live

Bihar Politics Highlights: ‘नीतीश कुमार अपने बेटे को भविष्य में…’, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान

🕒 Published: Mar 05, 2026 | 07:50 AM IST
🕒 Updated: Mar 06, 2026 | 04:09 PM IST

Bihar Politics Key Highlights: नीतीश कुमार और नितिन नवीन सहित बिहार से NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया.इससे पहले बिहार पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया. इस दौरान कुछ देर तक दोनों दिग्गज नेताओं के बीच बातचीत हुई. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ विधानसभा पहुंचे. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता पहले ही विधानसभा भी पहुंचे थे.

 दूसरी तरफ उनके आवास के बाहर जदयू कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जहां कई कार्यकर्ता पार्टी के फैसले को लेकर नाराज नजर आए. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है. इस फैसले से आहत कई कार्यकर्ता रोते हुए भी दिखाई दिए. उनका कहना है कि पार्टी को बड़ा जनादेश नीतीश कुमार के नाम पर ही मिला था, ऐसे में अब जनता को जदयू के कार्यकर्ता क्या जवाब देंगे. पल-पल की अपडेट के लिए इंडिया न्यूज के साथ जुड़े रहें.

Bihar Politics Highlights: नीतीश कुमार और नितिन नवीन सहित बिहार से NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया.

Live Updates

  • 18:51 (IST) 05 Mar 2026

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का नीतीश कुमार पर बड़ा बयान

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने पर कहा, "नीतीश कुमार अपने बेटे को भविष्य में मंत्री बनाने के लिए उसको बिहार सरकार में शामिल करना चाहते हैं, सुना है कि उपमुख्यमंत्री बना सकते हैं और नीतीश कुमार राज्यसभा चले जाएंगे. ये बीजेपी के मुताबिक ही हो रहा है."

  • 18:19 (IST) 05 Mar 2026

    नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाई- संजय सरावगी

    बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश राम ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है. नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाई. आज बिहार विकसित राज्य की श्रेणी में आने के लिए अग्रणी भूमिका में है.. उनकी छवि बेदाग है. निश्चित रूप से हमारे पांचों प्रत्याशी जीतकर राज्यसभा जाएंगे."

  • 17:48 (IST) 05 Mar 2026

    नीतीश कुमार मामले पर क्या बोले रामकृपाल यादव?

    बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने पर कहा, "अब उन्होंने राज्यसभा जाने का तय कर लिया है, तो अब स्वाभाविक है कि कोई और मुख्यमंत्री के दायित्व में आएगा."

  • 17:11 (IST) 05 Mar 2026

    नीतीश कुमार ने बिहार को सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया- अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कर कहा- नीतीश कुमार जी ने बिहार से राज्यसभा सदस्य का आज नामांकन भरा है. बीते दो दशकों से बिहार की जनता के कल्याण के लिए आपकी प्रतिबद्धता और समर्पित नेतृत्व ने प्रदेश को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है. जनसेवा का आपका व्यापक अनुभव तथा नीति-निर्माण की गहरी समझ राज्यसभा की कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाएगी. आपकी गरिमामयी उपस्थिति से NDA के 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को और भी मजबूती मिलेगी.
  • 16:52 (IST) 05 Mar 2026

    नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर क्या बोले रविशंकर प्रसाद?

    भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने पर कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संसद में राज्यसभा में आ रहे हैं तो उनका स्वागत है. बिहार के 20 वर्षों तक सीएम के रूप में नीतीश कुमार ने एतिहासिक काम किया है जंगलराज जो लालू प्रसाद की देन थी, लूट, दादागिरी, रंगदारी, अपहरण इन सबों से निकालकर बिहार को सुशासन के रास्ते पर लेकर आया. जहां बिजली नहीं होती थी वहां पर हर गांव में बिजली है, सड़के हैं और नरेंद्र मोदी ने पीएम के रूप में बिहार का और विकास किया. आज बिहार एक अच्छे सुशासित प्रदेश के रूप में जाना जाता है...नीतीश कुमार दिल्ली आकर भारत की राजनीति में और सक्रिय हो यही मेरी शुमकामना.."

More News