Bihar Politics Key Highlights: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज ऑफिशियली जेडीयू में शामिल हो गए हैं. इस मौके पर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, JDU नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह और बिहार JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे.निशांत के बिहार की सरकार में बतौर डिप्टी सीएम पद संभालने की भी चर्चा है.पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि “मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं. आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. बिहार और देश के लिए मेरे पिता ने पिछले 20 सालों में जो किया है, मुझे उस पर गर्व है.”
Nishant Kumar JDU Joining Live: बिहार सरकार में मंत्री लेशी सिंह ने निशांत कुमार के जेडीयू में आने का स्वागत किया है, उन्होंने कहा कि निशांत के आने से जेडीयू में नया युग शुरू होगा, लेकिन नीतीश कुमार की जगह कोई नहीं ले सकता। निशांत कुमार युवा है, वो पार्टी को आगे ले जाने में सक्षम हैं. आरजेडी के नेता सिर्फ प्रोपेगेंडा फैलाने से लगे है. तब उनकी सहानुभूति कहां गई थी, जब नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. लेशी सिंह से बात की इंडिया न्यूज संवाददाता शैलेंद्र ने.
Nishant Kumar JDU Joining Live: जेडीयू में शामिल होने के निशांत कुमार ने हनुमान मंदिर में दर्शन किया. हाईकोर्ट के पास मजार पर जाकर चादर चढ़ाई. जेडीयू ज्वाइन करने के बाद निशांत ने लिया पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद. मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. इस दौरान जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा रहे मौजूद.
Nishant Kumar JDU Joining Live: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आज जनता दल यूनाइटेड ज्वाइन कर लिया. पार्टी का सदस्य बनते ही निशांत ने कहा कि यहां आए लोगों का मैं धन्यवाद करता हूं. आप लोगों ने अपना कीमती समय निकाला और यहां आए उसके लिए धन्यवाद. मैं एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी की सेवा करुंगा.मेरे पिता जी ने जो राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है वह उनका निजी फैसला है. मैं उसे स्वीकार करता हूं, आदर करता हूं. हम सब नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेंगे. मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा.
Nishant Kumar JDU Joining Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। बिहार और देश के लिए मेरे पिता ने पिछले 20 सालों में जो किया है, मुझे उस पर गर्व है।"
#WATCH पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी में शामिल हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2026
उन्होंने कहा, "मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। बिहार और देश के लिए मेरे पिता ने पिछले 20 सालों… pic.twitter.com/Cp3scRlUCs