Maharashtra Local Body Election Live Updates: बीएमसी समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के लिए गुरुवार (15 जनवरी, 2026) सुबह से मतदान शुरू हो गया है. महाराष्ट्र के 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हो चुका है. मतदान शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा. इसके राज्यभर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. इस चुनाव में कुल 3.48 करोड़ मतदाता अपने हक का इस्तेमाल करेंगे. ये मतदाता राज्यभर के 15,931 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य गुरुवार को ईवीएम में बंद करेंगे. अकेले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की बात करें तो यहां पर 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव परिणाम 16 जनवरी को आएंगे. भारतीय निवार्चन आयोग (ECI) ने सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ही 25,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए है, जिससे किसी तरह की कोई अशांति नहीं फैले. इसके साथ ही बीएमसी चुनाव से ठीक पहले पीएडीयू (PADU) मशीनों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) पहले ही अपनी स्थिति पूरी तरह साफ कर चुका है. आयोग का कहना है कि ये मशीनें केवल बैकअप के तौर पर रखी गई हैं. इनका उपयोग सामान्य वोटिंग या गिनती के लिए नहीं किया जाएगा. यह भी बताया गया है कि चुनाव के दौरान किसी वोटिंग मशीन में तकनीकी खराबी आती है, तभी इनका इस्तेमाल होगा.
बीएमसी चुनाव में फिल्म एक्टर रणवीर कपूर ने भी अपने मत का प्रयोग किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, यह आपका काम है, एक नागरिक के तौर पर यह आपकी ड्यूटी है कि आप बाहर आकर वोट दें. हम साल भर सुविधाओं की कमी के बारे में शिकायत करते हैं. बाहर आकर वोट देना आपका अधिकार है... मैं BMC को भी धन्यवाद देना चाहता हूं. साल दर साल, चाहे गणपति उत्सव हो, चाहे चुनाव हों, वे हमेशा इतनी अच्छी सुविधाएं देते हैं. इसलिए, हमें सच में उनका आभारी और शुक्रगुजार होना चाहिए.
#WATCH | Ranbir Kapoor says, "...It's your job, it's your duty as a citizen to come out and vote. We complain round the year regarding the lack of amenities. This is your right to come out and vote...I also want to thank the BMC. Year after year, if it's Ganpati Utsav, if it's… https://t.co/IlHlpkC3lN pic.twitter.com/lngC9tePZP
— ANI (@ANI) January 15, 2026
महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है. वहां के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जहां एक तरह लोगों ने कतारबद्ध होकर मतदान किया, तो वहीं, कुछ जगह छिटपुट गहमा-गहमी भी दिखी. बता दें कि, मुंबई के नालासोपारा में एक प्राइवेट कार में 3 बैलेट मशीन और एक कंट्रोल मशीन मिली. इससे वहां सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. उधर, पूर्व विधायक शितिज ठाकुर भी घटना स्थल पर पहुंचे थे.
Maharashtra Local Body Election Live Updates: बीएमसी समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के लिए गुरुवार (15 जनवरी, 2026) को मतदान समाप्त हो गया. महाराष्ट्र के 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान हुआ. इस चुनाव में कुल 3.48 करोड़ मतदाताओं ने अपने हक का इस्तेमाल किया. इन मतदाताओं ने राज्यभर के 15,931 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य गुरुवार को ईवीएम में बंद किया. अकेले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की बात करें तो यहां पर 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव परिणाम 16 जनवरी को आएंगे.
Maharashtra Local Body Election Live Updates: बीएमसी समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के लिए गुरुवार (15 जनवरी, 2026) सुबह से मतदान जारी है. महाराष्ट्र के 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए सुबह साढ़े सात बजे से मतदान जारी है. मतदान शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा. इस बीच 3.30 बजे तक सिर्फ 41 फीसदी वोटिंग हुई है. वीआईपी इलाकों में कम वोटिंग की खबर है.
Maharashtra Local Body Election Live Updates: अभिनेता रज़ा मुराद ने BMC चुनाव में अपना वोट डालने पर कहा कि मैं एक जिम्मेदार नागरिक हूं. वोट डालना हमारा कर्तव्य नहीं बल्कि परमकर्तव्य है. हमारा वोट ही सरकार बनाता है. यह एक ऐसा हथियार है जिसका उपयोग करना आपका अधिकार है. आपको अपने अधिकार का इस्तेमाल करना है.