Live TV
Search
Live

CSK vs PBKS LIVE Score Updates: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम जल्द होगी आमने सामने, थोड़ी देर में टॉस

🕒 Published: Apr 03, 2026 | 03:24 PM IST
🕒 Updated: Apr 03, 2026 | 06:44 PM IST
CSK vs PBKS LIVE Score Updates: आईपीएल 2026 का 7वां मुकाबला आज 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (Chennai Super kings vs Punjab kings) के बीच खेला जाएगा. चेन्नई अपने होम एमए चिदंबरम ग्राउंड पर पिछली हार के बाद वापसी की कोशिश करेगी, जबकि पंजाब अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरेगी जो चोट के कारण 6 मुकाबलों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं. हालांकि, उन्हें प्रैक्टिस करते देखा गया था.
 
 पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालेंगे तो वहीं, चेन्नई की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. पंजाब और चेन्नई के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं और हैरानी की बात ये है कि दोनों का पलड़ा बराबर का रहा है. यानी कि दोनों टीमों ने कुल 16-16 मुकाबले जीते हैं. साल 2025 में जब ये दोनों टीमें भिड़ी थी तो पंजाब ने 4 विकेट से मैच जीता था. 
 

दोनों टीमों का स्क्वॉड:

 
पंजाब किंग्स स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद
 
चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, अकील होसेन, MS धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, ज़कारी फाउल्केस, उर्विल पटेल
CSK vs PBKS LIVE Score Updates | Chennai Super Kings vs Punjab Kings 7th Match Live Score Updates | CSK vs PBKS IPL 2026 Scorecard Live: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स आमने सामने होगी. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा.

Live Updates

  • 18:42 (IST) 03 Apr 2026

    CSK vs PBKS LIVE Updates: थोड़ी देर में टॉस

    CSK vs PBKS LIVE Updates: मैच शुरू होने में अब कुछ मिनटों का ही समय रह गया है. टॉस शाम 7 बजे होगा. दोनों कप्तान तैयार हैं.

  • 18:29 (IST) 03 Apr 2026

    CSK vs PBKS LIVE Updates: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI

    रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी
  • 18:15 (IST) 03 Apr 2026

    CSK vs PBKS LIVE Updates: पंजाब किंग्स की संभावित XI

    प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख/हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल

  • 18:02 (IST) 03 Apr 2026

    CSK vs PBKS LIVE Updates: बन सकते हैं खूब रन

    CSK vs PBKS LIVE Updates: चेन्नई के इस चेपॉक स्टेडियम में खूब रन बन सकते हैं. विश्व कप 2026 में पिच बैटिंग करने लायक थी. आज भी पिच के वैसे रहने की संभावना है.

  • 17:51 (IST) 03 Apr 2026

    CSK vs PBKS LIVE Updates: 7 बजे होगा टॉस

    CSK vs PBKS LIVE Updates: चेन्नई सुपर किंग्स औऱ पंजाब किंग्स के बीच मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा. जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.

More News