DC vs MI LIVE Updates: आईपीएल 2026 के 8वें दिन यानी 4 अप्रैल का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Delhi Capitals vs Mumbai Indians) की टीम लगातार अपना दूसरा मुकाबला जीतने के लिए उतरेगी. ये दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला जीतकर आ रही हैं. मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराया था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को मात देकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी. अब इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होगी. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अपनी जीत का लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर जीत हासिल करना चाहेगी.
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नितीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, मिशेल सेंटनर, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार
मुंबई इंडियंस की टीम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मिचेल सैंटनर वापस टीम से जुड़ गए हैं. ऐसे में उन्हें अल्लाह गजनफर की जगह टीम में शामिल किया जाएगा, जो पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे.
पिछले कुछ सालों से लुंगी एनगिडी और जसप्रीत बुमराह खतरनाक गेंदबाजी कर रहे हैं. खासकर एनगिडी टी20 क्रिकेट में शानदार गेंदबाज बनकर उभरे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लुंगी एनगिडी ने 7 मैचों में 7.19 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए. इसके बाद आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनगिडी ने 27 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज हैं. हालांकि दिल्ली की पिच पर बुमराह का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है.
रोहित शर्मा का अक्षर पटेल के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल के खिलाफ 69 गेंदों पर सिर्फ 63 रन बनाए हैं, जबकि 3 बार आउट हुए हैं.
टी20 क्रिकेट में ट्रेंट बोल्ट ने केएल राहुल को 3 बार आउट किया है. राहुल का बोल्ट के खिलाफ स्ट्राइक रेट 150.53 है.
दिल्ली कैपिटल्स के सबसे अहम गेंदबाज मिचेल स्टार्क अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं. ऐसे में वह इस मुकाबले में भी नहीं खेल पाएंगे. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी मिचेल स्टार्क के बिना भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है, लेकिन स्टार्क के आने से गेंदबाजी अटैक में बड़ा अंतर आएगा.