Delhi Weather Today Live: जनवरी, 2026 आधा बीतने को है, लेकिन भीषण ठंड से फिलहाल राहत के संकेत नहीं मिल रहे हैं. बुधवार (14 जनवरी, 2026) को मकर संक्रांति त्योहार पर भी उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है. उत्तर भारत के बड़े हिस्से में लोगों का बुधवार सुबह भीषण ठंड और घने कोहरे से सामना हुआ. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार (14 जनवरी, 2026) को दिनभर भीषण ठंड पड़ेगी. अगले कुछ दिनों ठंड का सिलसिला जारी रहेगा. कुल मिलाकर अभी मौसम की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और ठंड से राहत नहीं मिलेगी. IMD के ताजा अनुमान के मुताबिक, बुधवार को उत्तरी भारत के जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बुधवार यानी संक्रांति के दिन के साथ-साथ रात के दौरान भी बादलों के छाए रहने की उम्मीद है. इसके असर से उत्तर भारत में भी कंपकंपी रहेगी. शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ेगी. IMD के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में कोहरा नहीं के बराबर रहा. यही स्थिति जयपुर, भोपाल, लखनऊ, पटना और रांची जैसे बड़े शहरों में हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर, राजस्थान के भरतपुर और यूपी के आगरा के आसपास कोहरा नजर आया. यह आम धारणा और मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन से ठंड के अंत की शुरुआत माना जाती है. ऐसा सूर्य के उत्तर की ओर बढ़ने के साथ होता है. IMD के मुताबिक, फिलहाल अगली दो रातों के बाद तापमान बढ़ने की उम्मीद है. इसके बाद ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन कोहरा परेशान कर सकता है.
Delhi Weather Today Live: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार (16 जनवरी, 2026) से बर्फबारी होने की संभावना है. चंबा समेत सात जिलों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी इलाका सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
Delhi Weather Today Live: बिहार के कई जिलों में बुधवार को घने कोहरे का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में कोहरे और ठंड के मद्देनजर 15 जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है इन जिलों में सुबह और रात के समय कुहासा ज्यादा रहेगा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
Delhi Weather Today Live: IMD के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अगले 2 दिनों के दौरान शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आने की संभावना है.
Delhi Weather Today Live: गुरुवार (15 जनवरी, 2026) को भी देश के कई राज्यों में भीषण ठंड जारी रहेगी. मौसम विभाग ने 6 राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिसमें पंजाब, दिल्ली और यूपी शामिल हैं.
Delhi Weather Today Live: राजस्थान में बर्फीली हवाएं लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर रही हैं. राजस्थान के कई इलाकों में ठंड काफी ज्यादा पड़ रही है. पिछले 24 घंटों में 10 से अधिक जगहों पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. IMD के ताजा पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.