Delhi Weather Today Live: जनवरी, 2026 आधा बीत चुका है, लेकिन ठंड, शीतलहर और कोहरे से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. वीकेंड पर ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. अगले 48 से 72 घंटे के दौरान उत्तर भारत के 6 राज्यों समेत कुल 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा. ऐसे में किसानों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बुधवार (16 जनवरी) से मंगलवार (20 जनवरी, 2026) के दौरान केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी पड़ने की आशंका जताई गई है. वहीं, अन्य पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश बर्फबारी हो सकती है. ऐसे में उत्तर भारत के राज्यों पर ज्यादा असर पड़ेगा और ठंड में इजाफा हो सकता है. इस बीच यूपी, बिहार, हरियाणा और पंजाब समेत देश के विभिन्न राज्यों के 15 शहरों में भीषण शीतलहर लोगों की दिक्कत बढ़ाएगी. उधर, कई राज्यों में घने कोहरे के कारण रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित है. ऐसे में नई दिल्ली आ रहीं उत्तर भारत की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. कोहरे के चलते कई जगहों पर उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. कोहरा सड़कों पर यातायात को भी धीमा कर रहा है. उत्तर भारत में जहां ठंड पड़ रही है तो पश्चिम भारत में सूखा बना रहेगा. कुल मिलाकर, अगले 5 दिनों में देश में बारिश की संभावना न्यूनतम है. केवल कुछ तटीय इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की आशंका है. इस बीच IMD के मुताबिक, उत्तर भारत में फिलहाल ठंडी हवाएं चलेंगी, जबकि दक्षिण भारत में तापमान 26-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का असर्ट है. जहां तक पूर्वी राज्यों की बात है तो पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं के बराबर है. बादलों के छाने से इन राज्यों में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहेगा.
Delhi Weather Today Live: गुरुवार (15 जनवरी, 2026) को दिनभर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहा. IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.
Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गुरुवार सुबह से जारी कड़ाके की ठंड शाम तक लोगों को परेशान करती रही. शाम के बाद अब ठंड में फिर इजाफा हुआ है. राजधानी दिल्ली में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, जहां लोग घरों से निकलने में भी परेशानी महसूस कर रहे हैं. मौसम विभाग ने 16 जनवरी के बाद बारिश की संभावना जताई है.
Delhi Weather Today Live: मौसम की जानकारी मुहैया कराने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों में जल्द ही बारिश का दौर शुरू होगा. 16 जनवरी को बादल उत्तरी पहाड़ियों को ढक लेंगे. इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होगी. इसके असर से मैदानी इलाकों में कंपकंपी बढ़ने का अलर्ट है.
Delhi Weather Today Live: IMD के ताजा पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 2 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की बहुत ज्यादा संभावना है.
Delhi Weather Today Live: उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है. गुरुवार को हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घने से बहुत घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट है. राज्य के नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं घना कोहरा छाया हुआ है. मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है.