<

Delhi Weather Today Live: हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दिल्ली तक दिखेगा असर

Delhi Weather Today Live: दिल्ली-NCR को ठंड ने कंपकंपाया तो कोहरे ने धीमी की वाहनों की रफ्तार, IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’

Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में कंपकंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है. शनिवार (20 दिसंबर, 2025) को सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ठंड के साथ कोहरा भी परेशान कर रहा है. ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. दिल्ली के लोगों को तो कोहरे का प्रकोप भी झेलना पड़ रहा है. सुबह शाम हालात ऐसे हो जाते हैं कि 100 मीटर दूर देख पाना भी मुश्किल हो जाता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों (नोएडा, गाजियाबाद, साहिबाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, शामली, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी, पलवल और महेंद्रगढ़) में शनिवार सुबह से कहीं घना तो कहीं पर मध्यम स्तर का कोहरा छाया हुआ है. इससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है. दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम है. ऐसे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है. दिल्ली-एनसीआर में 20 दिसंबर, के अलावा 21 दिसंबर को भी मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है.

दिल्ली में ठंड  और कोहरे के साथ AQI का अटैक

दिल्ली-एनसीआर में कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ने लगी है. देश की राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान घटकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है.  दिल्ली में ठंड और कोहरे के साथ लोगों को वायु प्रदूषण भी परेशान कर रहा है. IMD के मुताबिक, वीकेंड पर भी राजधानी दिल्ली के लोगों को वायु प्रदूषण से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. घने कोहरे, हवा की कम गति और बादलों वाले आसमान जैसी यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहने की संभावना है. शनिवार के साथ-साथ रविवार को भी स्थिति और खराब होने की उम्मीद है. इससे पहले  शुक्रवार को राजधानी के 12 इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 या उससे ज़्यादा रिकॉर्ड किया गया। यह “गंभीर” कैटेगरी में आता है. 

Live Updates

  • 15:22 (IST) 20 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दिल्ली तक दिखेगा असर

    Delhi Weather Today Live: ठंड और कोहरा दिल्ली-एनसीआर के लोगों की मुश्किलें 21 और 22 दिसंबर को भी बढ़ाएगा.  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन दोनों दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है, जो घने कोहरे की आशंका को लेकर है. इस दौरान ठंड भी अधिक होगी. 

  • 12:49 (IST) 20 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दिल्ली तक दिखेगा असर

    Delhi Weather Today Live:  मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों के दौरान हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की अत्यधिक संभावना है. इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड का एहसास बना रहेगा. अगले सप्ताह ठंड में भी इजाफा होने के आसार हैं.

  • 10:56 (IST) 20 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: बढ़ती ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर के शहरों में 400 के पार बना हुआ है AQI

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार (20 दिसंबर, 2025) को प्रदूषण का स्तर भी गंभीर श्रेणी में रहा. देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक्यूआई 405 और गाजियाबाद में भी 359 है. वहीं, दिल्ली एनसीआर में पाबंदियों के बावजूद प्रदूषण में खास कमी नहीं आ रही है. दिल्ली-एनसीआर में औसतन AQI 400 के पार ही बना हुआ है.  

  • 09:16 (IST) 20 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live:  सूर्य नहीं भेद पाया दिल्ली-NCR में छाए घने कोहरे को, कई जगहों पर रात जैसा नजारा

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है. आलम यह है कि 10 बजे के आसपास भी सूरज अपने दर्शन नहीं दे पाए हैं. इस बीच IMD के अनुसार, आगामी 25 दिसंबर क्रिसमस तक तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. 

  • 08:13 (IST) 20 Dec 2025

    मुरदाबाद में घने कोहरे के बाद विजिबिलिटी कम

    मुरादाबाद में घने कोहरे की चादर छाई हुई है, आसपास की चीजें भी दिखाई नहीं दे रही हैं. IMD ने मुरादाबाद के मौसम की जानकारी दी है कि आज का दिन सर्दी भरा रह जाता है. यहां न्यूनतम तापमान 9°C रिकॉर्ड किया गया है. वहीं आज अधिकतम तापमान 18°C ​​रहने की संभावना है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Live Stock Market Updates: कच्चा तेल गिरा, बाजार चमका! सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी मजबूत

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 20, 2026 14:19:17 IST

Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्यों की विदाई समारोह में क्यों नहीं हुए शामिल?

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…

Last Updated: March 19, 2026 11:35:09 IST

Share Market LIVE Updates: बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…

Last Updated: March 18, 2026 12:18:11 IST

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST