<

Delhi Weather Today Live:  उत्तर भारत में कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, 100 से ज्यादा रेलगाड़ियां चल रहीं देरी से

Delhi Weather Today Live: भीषण ठंड से नए साल का स्वागत, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ होगी बारिश

Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में नए साल की शुरुआत भीषण ठंड से हुई है. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार (01 जनवरी, 2025) की सुबह से भीषण ठंड पड़ रही है. कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है. ऊपर से वायु प्रदूषण की स्थिति भी खराब है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसर, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू कश्मीर के साथ-साथ पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी होगी. वहीं अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम में इस बदलाव के चलते वीकेंड पर (रविवार तक) न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है, जिसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके मतलब अगले कुछ दिनों के दौरान पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में IMD की ओर से बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके प्रभाव से पंजाब और हरियाणा में गुरुवार (1 जनवरी, 2025) को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके अलावा दिल्ली में भी गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं. इसके चलते दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6  डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय सर्द मौसम और कोहरा रहेग, जिसके बाद दिन भर ठंड बनी रहेगी. रविवार तक ऐसा ही मौसम बना रहने के आसार हैं. हिमालयी क्षेत्र से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं के राजधानी की ओर बढ़ने का अनुमान है, जबकि तीन जनवरी से शीत लहर की स्थिति पैदा हो सकती है क्योंकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है.  

Live Updates

  • 16:49 (IST) 01 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live:  दिल्ली-एनसीआर में अगले 6 दिन तक वायु प्रदूषण करेगा परेशान

    Delhi Weather Today Live: उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड के साथ कोहरा भी परेशान कर रहा है. सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 390 या 400 के आसपास है, जो बेहद खराब या गंभीर स्तर को दर्शाता है। अगले 6 दिन तक प्रदूषण के स्तर में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. 

  • 14:14 (IST) 01 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live:  उत्तर भारत में कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, 100 से ज्यादा रेलगाड़ियां चल रहीं देरी से

    Delhi Weather Today Live: उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड के साथ कोहरा भी परेशान कर रहा है. यूपी, बिहार और पश्चिमी बंगाल से आ रही ट्रेनें घने कोहरे की वजह से प्रभावित हैं. भारतीय रेलवे के मुताबिक, दिल्ली आ रहीं 100 से ज्यादा रेलगाड़ियां 30 मिनट्स से लेकर 9 घंटे से ज्यादा देर तक चल रही हैं. 

  • 11:07 (IST) 01 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live:  3 जनवरी से बदलेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

    Delhi Weather Today Live: देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड पड़ रही है. आसमान में बादल छाए  हुए हैं. IMD के मुताबिक, 3 जनवरी से शीत लहर की स्थिति भी पैदा हो सकती है, न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है.  हिमालयी क्षेत्र से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं के राजधानी की ओर बढ़ने का अनुमान है. ऐसे में आने वाले दिनों ठंड में लगातार इजाफा होगा.

  • 09:47 (IST) 01 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश का अलर्ट, ठंड में होगा इजाफा

    Delhi Weather Today Live: मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार,  हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 1 और 2 जनवरी, 2026 के बीच कहीं-कहीं से लेकर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

  • 09:43 (IST) 01 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

    Delhi Weather Today Live: मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार,  पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है. ऐसे में खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने की जरूरत है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्यों की विदाई समारोह में क्यों नहीं हुए शामिल?

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…

Last Updated: March 19, 2026 11:35:09 IST

Share Market LIVE Updates: बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…

Last Updated: March 18, 2026 12:18:11 IST

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST

Parliament Budget Session Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर निशाना- ‘सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के…’

Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…

Last Updated: March 13, 2026 17:07:10 IST