Delhi Weather Today Live: दिल्ली-NCR में बारिश से प्रदूषण से काफी राहत मिली है. आज सुबह राजधानी के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई. बारिश से हवा की क्वालिटी में सुधार हुआ है और स्मॉग काफी कम हुआ है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स पिछले सालों के मुकाबले “बेहतर” कैटेगरी में पहुंच गया है. हालांकि, बारिश के बाद अब ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी. सुबह और रात में ठंडी हवाएं चलने से ठंड और तेज महसूस होगी. इस बीच, आसमान साफ होने से दिन में कुछ धूप निकल सकती है. मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को ठंड से बचने के लिए सावधान रहने की सलाह दी है.
उत्तर प्रदेश: घने कोहरे और शीतलहर के कारण सभी बोर्ड के नर्सरी से लेकर 8वीं क्लास तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। pic.twitter.com/J0IVHFQ6Se
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
Delhi Weather Today Live: अनंतनाग के गांवों और पहाड़ी इलाकों में शीतलहर जारी है, तापमान शून्य से नीचे चला गया है।
#WATCH | जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के गांवों और पहाड़ी इलाकों में शीतलहर जारी है, तापमान शून्य से नीचे चला गया है। pic.twitter.com/NRmkfAfBxx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
Delhi Weather Today Live: चडीगढ़ शहर में शीतलहर जारी है और कोहरा छाया हुआ है।
#WATCH चंडीगढ़: शहर में शीतलहर जारी है और कोहरा छाया हुआ है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
वीडियो सुखना लेक से है। pic.twitter.com/W20CAYxhF8
Delhi Weather Today Live: माउंट आबू में तापमान में गिरावट के कारण कई स्थानों पर बर्फ की एक पतली परत देखने को मिली।
#WATCH राजस्थान: माउंट आबू में तापमान में गिरावट के कारण कई स्थानों पर बर्फ की एक पतली परत देखने को मिली। pic.twitter.com/o4cnjVGX12
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
तापमान में गिरावट के साथ श्रीनगर में शीतलहर जारी है। वीडियो डल झील से है।
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: तापमान में गिरावट के साथ श्रीनगर में शीतलहर जारी है। वीडियो डल झील से है। pic.twitter.com/WPvzl66Bzy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026