Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में भीषण ठंड पड़नी शुरू हो गई है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान के लगातार गिरने से ठिठुरन भरी ठंड का दौर भी शुरू हो गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में पूरे उत्तर भारत में शीतलहर के साथ ही ठंड का प्रकोप देखना पड़ेगा. अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट है. दिल्ली में प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली से सटे हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में मौसम बिगड़ने वाला है. इन राज्यों में बारिश होने के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट होगी. इन राज्यों में न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है.
दिल्ली में ठंड, कोहरे और प्रदूषण ने किया हाल बेहाल
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहर बुधवार (25 दिसंबर, 2025) को भी ठंड, कोहरे और वायु प्रदूषण की चपेट में हैं. बुधवार (24 दिसंबर, 2025) को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने के आसार हैं. दिल्ली में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. शाम तक तापमान और गिर सकता है. दिल्ली की बात करें तो IMD ने 24 और 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जताया है. बुधवार सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है. शाम को भी यही स्थिति बन सकती है.
कहां-कहां होगी बारिश?
IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार (24 दिसंबर, 2025) को 4 राज्यों (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल) बादल छाने के साथ मध्यम स्तर से लेकर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बर्फबारी का भी अलर्ट है. इसके अलावा इन चारों राज्यों में 28 दिसंबर को भी हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वीकेंड पर यानी 27 और 28 दिसंबर को अंडमान निकोबार में भी छिटपुट बारिश की संभावना है. इसके चलते मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा.
Read More दिल्ली-एनसीआर में अगले 24-48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, घना कोहरा भी बढ़ाएगा दिक्कत
Delhi Weather Today Live: मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक,गुरुवार (25 दिसंबर, 2025) को उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 24 घंटों के बाद गिरना शुरू होगा. बिहार की बात करें तो अगले 2 दिनों के दौरान राज्यके कुछ इलाकों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बन सकती है.
Delhi Weather Today Live: मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, देश के ज्यादातर राज्यों के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर बढ़ रहा है, जबकि दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार में बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके चलते कोहरा और ठंड की समस्या बढ़ेगी.
Delhi Weather Today Live: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट है. इस चारों राज्यों के जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के बाद कई राज्यों में तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है.
Delhi Weather Today Live: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भी शीतलहर के साथ कोहरे की परत छाई हुई है. IMD के अनुसार, बुधवार को शहर में न्यूनतम तापमान 9.0°C रहने का अनुमान है. वहीं, पहाड़ी राज्य के अन्य जिलों में अधिक ठंड पड़ रही है. राज्य में बर्फबारी का असर भी कई जिलों में देखने को मिल रहा है.
Delhi Weather Today Live: बुधवार (24 दिसंबर, 2025) को दिल्ली-एनसीआर से कोहरा अचानक गायब हो गया. धूप निकलने से ठंड से भी कुछ राहत मिली. इस बीच IMD के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान दिल्ली-NCR का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस जा सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. इसका मुतबाकि, पूरे एक सप्ताह भीषण ठंड पड़ेगी और नए साल का स्वागत कंपकंपाने वाली सर्दी से होगा.