<

Delhi Weather Today Live: शीतलहर और भीषण ठंड की चपेट में उत्तर प्रदेश, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 3 दिन तक गिरेगा पारा

Delhi Weather Today Live: अगले 4 दिनों तक उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण ठंड, कोहरा करेगा सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित

Delhi Weather Today Live: पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में हैं. भीषण ठंड से जहां शहर में लोग परेशान हैं तो किसान खुश हैं, क्योंकि शीतलहर के चलते उन्हें फैसलों की पैदावार बढ़ने की संभावना है. दिल्ली, यूपी, बिहार और हरियाणा-पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो घना कोहरा दोहरी मुसीबत पैदा कर रहा है. उत्तर भारत में छाए घने कोहरे ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी की है तो रेल यातायात भी बाधित किया है. करीब-करीब रोजाना 100 ट्रेनें दिल्ली देरी से पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कत पेश आ रही है. कोहरे के चलते कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है तो 3 दर्जन से अधिक ट्रेनों को मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर में 5 और 6 जनवरी को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश या बारिश हो सकती है. उत्तर भारत में अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा, यानी भीषण ठंड पड़ती रहेगी. यूपी-दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में भीषण ठंड की चेतावनी दी है. उत्तर भारत और उससे सटे मध्य भारत में ठंड के साथ कोहरा लगातार परेशान करेगा. आगामी 7 दिनों तक कई राज्यों में कोहरा छाया रहेगा ऊपर से भीषण ठंड के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त रह सकता है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार और झारखंड में 67 जनवरी को शीतलहर की संभावना जताई गई है. पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में सोमवार (5 जनवरी, 2025) को करीब-करीब सभी जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. लोगों को इसके चलते अलर्ट रहने की चेतावनी जारी की गई है. इसके चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है.

Live Updates

  • 18:18 (IST) 05 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली में मंगलवार को मौसम रहेगा साफ, ठंड में होगा इजाफा

    Delhi Weather Today Live: देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार (6 जनवरी, 2026) को सुबह के दौरान हल्का कोहरा छा सकता है. दिन के दौरान धूप निकलने की संभावना नहीं के बराबर है. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. शीतलहर के प्रकोप से ठंड में इजाफा होगा.

  • 16:42 (IST) 05 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: महाराष्ट्र में कुछ परेशान करेगी ठंड

    Delhi Weather Today Live: महाराष्ट्र में भी अगले दो दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना कम है, लेकिन इसके बाद चार दिनों के दौरान 2–3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है, जिसके बाद पारा स्थिर रहने की संभावना है.

  • 15:55 (IST) 05 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: मध्य और पूर्वी भारत में अगले 3 दिन तक गिरेगा पारा

    Delhi Weather Today Live: मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य और पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है, जबकि उसके बाद लगभग चार दिनों तक खास फर्क नहीं पड़ेगा.

  • 15:12 (IST) 05 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: महाराष्ट्र में कुछ परेशान करेगी ठंड

    Delhi Weather Today Live: महाराष्ट्र में भी अगले दो दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना कम है, लेकिन इसके बाद चार दिनों के दौरान 2–3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है, जिसके बाद पारा स्थिर रहने की संभावना है.

  • 14:08 (IST) 05 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में नहीं होगा कोई बड़ा बदलाव

    Delhi Weather Today Live:  भीषण ठंड के बीच आगामी 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसका मतलब भीषण ठंड का दौर जारी रहेगा. इसके बाद सप्ताह के मध्य यानी बुधवार को पारा करीब 2–3 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Live Stock Market Highlights: aसेंसेक्स 1500 अंकों की जोरदार गिरावट! निफ्टी 23600 के नीचे फिसला, बाजार में मचा हड़कंप

Live Stock Market Highlights: सोमवार सुबह Asian-Pacific बाज़ारों में गिरावट देखने को मिली. इसकी वजह…

Last Updated: April 13, 2026 15:36:13 IST

Asha Bhosle Funeral LIVE Updates: श्मशान घाट पहुंचा आशा भोसले का पार्थिव शरीर, कुछ ही देर में पंचतत्व में होंगी विलीन

Asha Bhosle funeral LIVE Updates: आशा भोसले के निधन के बाद संगीत जगत में शोक…

Last Updated: April 13, 2026 17:27:42 IST

MI vs RCB Highlights: मुंबई इंडियंस ने लगाई हार की हैट्रिक, बेंगलुरु ने बुरी तरह रौंदा, कोहली-रजत की फिफ्टी

MI vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल…

Last Updated: April 12, 2026 23:54:35 IST

LSG vs GT Highlights: शुभमन गिल-जॉस बटलर की फिफ्टी, गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा

LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर…

Last Updated: April 12, 2026 19:14:45 IST

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत, दिल्ली को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका शतक

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को…

Last Updated: April 11, 2026 23:38:53 IST