Delhi Weather Today Live: दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में ठंड का सितम कब तक रहेगा जारी? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather Today Live: दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Delhi Weather Today Live: देशभर के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पहाड़ी इलाकों (केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के अलावा पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश) में जारी बर्फबारी ने मैदान में ठंड में इजाफा कर दिया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है. ज्यादातर राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा भी दिक्कत बढ़ा रहा है. उत्तर-पश्चिम भारत के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया हुआ है. शुक्रवार (09 जनवरी, 2026) को सुबह लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत आ रही है. कई इलाकों में 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है. कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ रहा है. दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनें 8-10 घंटे की देरी से हैं. एक तरफ पूरा उत्तर भारत ठंड से बेहाल है तो वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) की ओर से दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. तेज बारिश के चलते IMD की ओर से मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी/सलाह दी गई है. अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में शीत दिवस और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी, इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में शीतलहर चलने का अलर्ट है. मौसम की जानकारी मुहैया कराने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तथा पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर गहरा दबाव बना हुआ है. इसके चलते दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ेगा और बारिश होगी.
Delhi Weather Today Live: पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 जनवरी को कोहरा रहेगा, वहीं पश्चिमी राजस्थान में 10 और 11 जनवरी और पूर्वी राजस्थान में 10 से 12 जनवरी तक दृश्यता कम रहने की संभावना है.
Delhi Weather Today Live: अगले 3 दिन तक उत्तर भारत में भीषण कोहरे और शीतलहर की स्थिति रहेगी, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा. अधिकांश राज्यों में दिन में शीतलहर चलने से कोल्ड डे दर्ज किया जाएगा.
Delhi Weather Today Live: IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी, इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में शीतलहर चलने का अलर्ट है.
Delhi Weather Today Live: पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में भीषण ठंड पड़ रही है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, नैनीताल समेत अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 9 के सात 10 जनवरी को भी कुछ इलाकों में पाला पड़ने की आशंका है.
Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को सुबह बारिश हुई. बारिश के चलते प्रदूषण में कुछ हद तक कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है. दिल्ली शुक्रवार को AQI 300 के पार बना हुआ है. आने वाले दिनों में मौसम का यही मिजाज रहा तो ठंड के साथ-साथ लोगों को वायु प्रदूषण से भी थोड़ी राहत मिल सकती है.
Delhi Weather Today Live: दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में शुक्रवार सुबह बारिश के साथ हुई. बारिश होने से ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है, जिससे दिल्ली-एनसीआर के लोग कांप उठे. अभी दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में दोपहर में और हल्की बारिश होने की संभावना है.
Delhi Weather Today Live: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह से भीषण ठंड जारी है. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है जबकि न्यूनतम तापमान के लगभग छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.
Delhi Weather Today Live: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार (9 जनवरी) और शनिवार (10 जनवरी) को तमिलनाडु में तेज बारिश की संभावना है. इसके अलावा 10 जनवरी को केरल में भी भारी बारिश हो सकती है.
MI vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल…
LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर…
CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को…
PBKS vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: विभिन्न क्षेत्रों…
RCB vs RR Highlights: ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी की शानदारी पारी के दम पर…