Delhi Weather Today Live: दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में जहां हल्की-फुल्की बारिश के बीच मौसम का मिजाज अच्छा बना हुआ है तो उत्तर भारत में ठंड से बुरा हाला है. दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का कहर भी जारी है. यूपी, बिहार, राजस्थान के साथ पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की बात करें तो शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. उत्तर भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत के राज्यों में साफ-साफ नजर आने लगा है. दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में गलन के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. कई प्रमुख रूट्स की फ्लाइट्स रद्द होने की आशंका है या फिर देरी से उड़ानें भरेंगीं. IMD की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि ठंड का दौर शुरू हो गया है और अगले कुछ दिन बेहद अहम रहने वाले हैं. पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में और गिरावट होगी. इसके चलते ठंड कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है. उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के बीच दक्षिण भारत के अहम राज्य तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र और गुजरात में भी कोहरे के बढ़ने का अनुमान है, लेकिन यहां पर ठंड का कोई खास असर नजर नहीं आएगा. दिल्ली की बात करें तो यहां पर 5 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है.
Delhi Weather Today Live: जनवरी, 2026 के शुरू होने के साथ ही उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. IMD के मुताबिक, दिल्ली में रविवार (4 जनवरी, 2026) को शीतलहर और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही. इसके साथ ही यूपी और बिहार में कोहरे का अलर्ट जारी किया है.
Delhi Weather Today Live: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में अगले सप्ताह मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा 5 से 6 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद क्षेत्र बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है.
Delhi Weather Today Live: पूरे उत्तर भारत को शीतलहर ने अपनी चपेट में ले लिया है. बिहार में 3 से 5 जनवरी के दौरान शीत दिवस की स्थिति बन सकती है, जबकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 7 जनवरी तक भीषण ठंड पड़ेगी. वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में अगले सात दिनों के लिए घने कोहरे, शीतलहर और शीतदिवस की चेतावनी जारी की है. उत्तराखंड में 4 जनवरी को भी भीषण ठंड पड़ेगी. पश्चिमी राजस्थान में 5-8 जनवरी और पूर्वी राजस्थान में 4-8 जनवरी के बीच शीतलहर का प्रकोप रहने की आशंका है.
Delhi Weather Today Live: घने कोहरे और शीतलहर के कारण से गिरते न्यूनतम तापमान से पंजाब में सर्दी का सितम कायम है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 2 का पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य में न्यूनतम पारा गिरने का अलर्ट जारी किया है. केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जबकि पटियाला में 10 डिग्री तक पारा चला गया है. इस तरह पठानकोट में 8 और बठिंडा में 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
Delhi Weather Today Live: मौसम विभाग के अनुसार, रविवार (4 जनवरी 2026) को अधिक ठंड पड़ेगी. सुबह मध्यम से घने कोहरे के साथ होगी, जो दृश्यता (Visibility) को 500 मीटर से भी कम रहेगी.