<

Delhi Weather Today Live: अगले 24 घंटे के लिए दिल्ली में शीतलहर की चेतावनी, यूपी-बिहार में घने कोहरे का अलर्ट

Delhi Weather Today Live: कश्मीर से लेकर दिल्ली तक कड़ाके की ठंड, कोहरे से ट्रेनों और फ्लाट्स पर पड़ सकता है असर

Delhi Weather Today Live: दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में जहां हल्की-फुल्की बारिश के बीच मौसम का मिजाज अच्छा बना हुआ है तो उत्तर भारत में ठंड से बुरा हाला है. दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का कहर भी जारी है. यूपी, बिहार, राजस्थान के साथ पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की बात करें तो शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. उत्तर भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी का असर अब उत्तर भारत के राज्यों में साफ-साफ नजर आने लगा है. दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में गलन के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. कई प्रमुख रूट्स की फ्लाइट्स रद्द होने की आशंका है या फिर देरी से उड़ानें भरेंगीं. IMD की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि ठंड का दौर शुरू हो गया है और अगले कुछ दिन बेहद अहम रहने वाले हैं. पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में और गिरावट होगी. इसके चलते ठंड कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है. उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के बीच दक्षिण भारत के अहम राज्य तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र और गुजरात में भी कोहरे के बढ़ने का अनुमान है, लेकिन यहां पर ठंड का कोई खास असर नजर नहीं आएगा. दिल्ली की बात करें तो यहां पर 5 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है.

Live Updates

  • 19:58 (IST) 03 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: अगले 24 घंटे के लिए दिल्ली में शीतलहर की चेतावनी, यूपी-बिहार में कोहरे का अलर्ट

    Delhi Weather Today Live: जनवरी, 2026 के शुरू होने के साथ ही उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. IMD के मुताबिक, दिल्ली में रविवार (4 जनवरी, 2026) को शीतलहर और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही. इसके साथ ही यूपी और बिहार में कोहरे का अलर्ट जारी किया है.

  • 18:07 (IST) 03 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: हिमाचल समेत कई राज्यों में अगले सप्ताह भी होगी बारिश, IMD ने अभी से जारी कर दी चेतावनी

    Delhi Weather Today Live: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में अगले सप्ताह मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा 5 से 6 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद क्षेत्र बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है.

  • 17:42 (IST) 03 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: अगले 7 दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कश्मीर से दिल्ली तक होगा असर; घना कोहरा भी करेगा परेशान

    Delhi Weather Today Live: पूरे उत्तर भारत को शीतलहर ने अपनी चपेट में ले लिया है.  बिहार में 3 से 5 जनवरी के दौरान शीत दिवस की स्थिति बन सकती है, जबकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 7 जनवरी तक भीषण ठंड पड़ेगी. वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में अगले सात दिनों के लिए घने कोहरे, शीतलहर और शीतदिवस की चेतावनी जारी की है. उत्तराखंड में 4 जनवरी को भी भीषण ठंड पड़ेगी. पश्चिमी राजस्थान में 5-8 जनवरी और पूर्वी राजस्थान में 4-8 जनवरी के बीच शीतलहर का प्रकोप रहने की आशंका है.

  • 16:18 (IST) 03 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live:  ​पंजाब में कड़ाके की ठंड का अलर्ट

    Delhi Weather Today Live: घने कोहरे और शीतलहर के कारण से गिरते न्यूनतम तापमान से पंजाब में सर्दी का सितम कायम है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 2 का पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य में न्यूनतम पारा गिरने का अलर्ट जारी किया है. केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जबकि पटियाला में 10 डिग्री तक पारा चला गया है. इस तरह पठानकोट में 8 और बठिंडा में 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

  • 15:33 (IST) 03 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली में रविवार को पड़ेगी भीषण ठंड, सुबह कोहरा बनेगी मुसीबत

    Delhi Weather Today Live: मौसम विभाग के अनुसार, रविवार (4 जनवरी 2026) को अधिक ठंड पड़ेगी. सुबह मध्यम से घने कोहरे के साथ होगी, जो दृश्यता (Visibility) को 500 मीटर से भी कम रहेगी.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Live Stock Market Highlights: aसेंसेक्स 1500 अंकों की जोरदार गिरावट! निफ्टी 23600 के नीचे फिसला, बाजार में मचा हड़कंप

Live Stock Market Highlights: सोमवार सुबह Asian-Pacific बाज़ारों में गिरावट देखने को मिली. इसकी वजह…

Last Updated: April 13, 2026 15:36:13 IST

Asha Bhosle Funeral Highlights: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Asha Bhosle funeral Highlights: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष…

Last Updated: April 13, 2026 18:08:02 IST

MI vs RCB Highlights: मुंबई इंडियंस ने लगाई हार की हैट्रिक, बेंगलुरु ने बुरी तरह रौंदा, कोहली-रजत की फिफ्टी

MI vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल…

Last Updated: April 12, 2026 23:54:35 IST

LSG vs GT Highlights: शुभमन गिल-जॉस बटलर की फिफ्टी, गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा

LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर…

Last Updated: April 12, 2026 19:14:45 IST

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत, दिल्ली को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका शतक

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को…

Last Updated: April 11, 2026 23:38:53 IST