GG W Reach in Eliminator: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स विमेंस ने शानदार खेल दिखाते हुए मुंबई इंडियंस वुमेंस पर 11 रन की अहम जीत दर्ज की. वडोदरा में खेले गए इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 167/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. एशले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम ने तेज रफ्तार पारियां खेलकर टीम को बेहतरीन फिनिश दिलाई और विपक्षी टीम के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा.
168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत ठीक रही, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आक्रामक अंदाज में शानदार अर्धशतक जड़कर मुकाबले को रोमांचक जरूर बनाया, मगर उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा साथ नहीं मिला. गुजरात के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रन गति पर ब्रेक लगाया और मुंबई को लक्ष्य से दूर रखा. भले हरमनप्रीत कौर ने 82 रन की पारी खेली. लेकिन यह पारी जीत के लिए काफी नहीं थी. आखिरकार मुंबई की टीम 20 ओवर में 156/7 तक ही पहुंच सकी. इस जीत के साथ गुजरात एलिमिनेटर में पहुंच गई है.
20 ओवर के खेल के बाद गुजरात जायंट्स की टीम ने कुल 167 रन बनाए. एश्लीग गार्डनर (46) और जॉर्जिया वारेहान (44) की शानदार पारियों के दम पर गुजरात ने मुंबई को 168 रन का लक्ष्य दिया है. मुंबई को अगर ये मैच जीतना है तो उन्हें 120 गेंदों में कुल 168 रन बनाने होंगे. यह मैच एलिमिनेटर मुकाबले के नजरिए से काफी अहम है, ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में अपना पूरा जोर लगाना चाहेगी. फैंस की नजरें कप्तान हरमनप्रीत कौर पर होंगी. अमेलिया केर ने गुजरात के लिए 2 विकेट लिए.
10 ओवर के खेल के बाद गुजरात का स्कोर 71-2 है. ओपनिंग करने उतरी बेथ मूनी 5 रन बनाकर ही आउट हो गई थी. इसके बाद सोफी डिवाइन और अनुष्का शर्मा ने अच्छी पार्टनरशिप की. अनुष्का 33 रन बनाकर आउट हुई. इसके बाद एश्ले गार्डनर क्रीज पर आई. फिलहाल सोफी डिवाइन और एश्ले क्रीज पर हैं.
यह मैच दोनों टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है. अगर गुजरात जायंट्स की टीम इस मुकाबले में जीतती है तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी. वह इस मैच में जीतती है तो वह 10 अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी. वहीं, मुंबई की टीम अगर जीतती है तो वह 8 अंक तक पहुंच जाएगी लेकिन उनका क्वालीफाई करना अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा. देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम क्या गुल खिलाती है.
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, राहिला फिरदौस (विकेट कीपर), संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा, शबनम इस्माइल, पूनम खेमनार, निकोला कैरी, साइका इशाक, मिली इलिंगवर्थ, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला क्रांति रेड्डी
गुजरात जायंट्स का स्क्वॉड: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, आयुषी सोनी, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अनुष्का शर्मा, टिटस साधु, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, डैनी वायट-हॉज
Gujarat Giants in Eliminator: गुजरात जायंट्स ने इस जीत के साथ एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की कर ली है. उनका मैच अब 3 फरवरी को फाइनल मुकाबले के लिए होगा. उनका मैच किस टीम से होगा ये 1 फरवरी को दिल्ली बनाम यूपी के मुकाबले के बाद क्लियर हो जाएगा.
मुंबई इंडियंस को गुजरात जायंट्स के खिलाफ इस मैच में 11 रन से हार का सामना करना पड़ा. मुंबई को आखिरी ओवर में कुल 26 रन चाहिए थे. लेकिन वे 15 रन ही बना सकी. हरमनप्रीत कौर ने शानदार 82 रन की पारी खेली.
मैच अब नतीजे के काफी करीब है. मुंबई इंडियंस को 12 गेंदों में सिर्फ 37 रन की जरूरत है. मुंबई के लिए अच्छी बात ये है कि हरमनप्रीत कौर अभी भी क्रीज पर है और पचासा बनाकर खेल रही है.
16 ओवर के खेल के बाद मुंबई का स्कोर 110-4 है. हरमनप्रीत कौर 44 और अमनजोत कौर 9 रन बनाकर खेल रही है. मुंबई को जीत के लिए 24 गेंदों में कुल 58 रन चाहिए.
14 ओवर के खेल के बाद स्कोर 92-4 है. हरमनप्रीत कौर 29 और अमनजोत कौर 7 रन बनाकर खेल रही है. इस ओवर में दोनों ने कुल 14 रन लूटे.