आरसीबी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. पावरप्ले के दौरान टीम ने लगातार विकेट गंवाए और एक समय स्कोर 6 ओवर में 45/4 था. शीर्ष क्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया, जिससे बेंगलुरु की मुश्किलें बढ़ती नजर आईं. कप्तान समेत कई बल्लेबाज़ सस्ते में पवेलियन लौट गईं. ग्रेस हैरिस 17, स्मृति मंधाना 5 और दयालन हेमलता 4 रन बनाकर आउट हुई. ऐसे समय पर राधा यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋचा घोष ने मोर्चा संभाला. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया.
राधा यादव ने बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए 47 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें कई 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. वहीं, ऋचा घोष ने भी अहम योगदान देते हुए 44 रन की उपयोगी पारी खेली. अंतिम ओवरों में नादिन डी क्लर्क की तेज़ तर्रार पारी ने RCB के स्कोर को और मजबूती दी. उन्होंने महज 12 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम को 182 के स्कोर तक पहुंचाया और गुजरात को 183 रन का लक्ष्य दिया. गुजरात के लिए सबसे अधिक सोफी डिवाइन ने 3 विकेट झटके.
चेज करते हुए गुजरात 150 पर ऑल आउट हो गई. ओपनिंग करने उतरी सोफी डिवाइन सस्ते में 8 रन बनाकर आउट हुई. उसके बाद बेथ मूनी अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी लेकिन बेथ मूनी 27 बनाकर आउट हो गई. इसके अलावा कनिका अहूजा ने 16, जार्जिया वारेहाम ने 13 बनाए. भारतीय फुलमली अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी लेकिन वह 39 बनाकर आउट हो गई. काश्वी गौतम और तनुजा कंवर भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी. आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने शानदार 5 विकेट लिए.
RCB W vs GG W WPL 2026: खराब बल्लेबाजी के चलते इस मैच में गुजरात की टीम को हार का सामना करना पड़ा. 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 150 रन पर ही ऑल आउट हो गई. आरसीबी की टीम की ओर से श्रेयंका पाटिल ने 5 विकेट झटके.
RCB W vs GG W Live Score WPL 2026: गुजरात को 24 गेंदों में कुल 50 रन चाहिए. 16 ओवर के खेल के बाद उन्होंने 133 रन बनाए हैं और कुल 6 विकेट गंवाए हैं. भारती फुलमाली 35 रन बनाकर खेल रही है तो वहीं, तनुजा कंवर 6 गेंदों में 12 रन बना चुकी है. देखना होगा कि वह 183 रन बना पाती है या नहीं.
RCB W vs GG W Live Score WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने वारेहाम के रूप में 5वां विकेट गंवा दिया है. जो सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गई. 11 ओवर के बाद गुजरात ने 75 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 विकेट्स भी गंवा दिए हैं.
GG W vs RCB W Live Score WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने एश्ले गार्डनर का विकेट गंवा दिया है. जो सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गई. 8.4 ओवर के बाद गुजरात ने 63 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 विकेट गंवाए हैं.
RCB W vs GG W Live Score WPL 2026: 5 ओवर के बाद गुजरात जायंट्स की टीम ने 38 रन बना लिए हैं. गुजरात ने सोफी डिवाइन के रूप में 1 विकेट गंवा दिया है. इसके बाद बेथ मूनी ने भी विकेट दे दिया. फिलहाल एश्ले गार्डनर और कनिका अहुजा क्रीज पर है. देखना होगा कि वे दोनों इस स्कोर को कहां तक लेकर जाते हैं. गुजरात के सामने 183 रन का लक्ष्य है.