Gold Silver Rate/Price Today, Aaj Sone Chandi Ka Bhav Live Updates: पिछले करीब एक साल से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. बीच-बीच में कमी आई, लेकिन जल्द ही सोना-चांदी रफ्तार पकड़ ली है. बीच-बीच में चांदी की कीमतें में कमी आ रही है, लेकिन इसमें बढ़ोतरी भी देखी जा रही है. साल 2026 का पहला सप्ताह बीतने को है, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. देश के कई शहरों में दूसरे सप्ताह के पहले दिन सोमवार (05 जनवरी, 2026) को भी सोने-चांदी के भाव में लगातार बदलाव देखने को मिला. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका ने वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई की, जिसके बाद वैश्विक स्तर पर टेंशन है. अमेरिका की इस कार्रवाई को लेकर विश्व कई देश नाराज हैं. ऐसे में सुरक्षित निवेश के मद्देनजर निवेशकों ने एक बार फिर सोना-चांदी में इंवेस्टमेंट को तरजीह दी है. यही वजह है कि सोमवार को ही सोने का 1.37 लाख रुपये और चांदी 2.43 लाख के पार पहुंच गई. जानकारों का कहना है कि जनवरी महीने में सोने-चांदी के भाव में लगातार बदलाव देखने मिलती रहेगी. विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि सोना-चांदी खरीदने के लिए यह समय बेहद अनुकूल है. ऐसे में आने वाले महीनों में इनके दाम फिर से बढ़ सकते हैं. यहां हम बताएंगे मंगलवार (06 जनवरी, 2026) को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के साथ-साथ चांदी के ताजा रेट की पूरी जानकारी.
कैसे तय होते हैं सोना-चांदी के दाम?
सोना और चांदी में दामों में कमी या फिर बढ़ोतरी के कई कारण होते हैं. उतार-चढ़ाव के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कारण भी होते हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, स्थानीय मांग और आपूर्ति के अलावा आयात शुल्क भी सोना-चांदी के दाम पर असर डालते हैं. कभी-कभार आर्थिक अनिश्चितता की वजह से ही सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखा जाता है. सामान्य तौर पर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (LBMA) के अलावा लंदन और COMEX न्यूयॉर्क जैसे वैश्विक बाजार की भी भूमिका अहम होती है. भारत में MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) भी सोना-चांदी की कीमतें तय करने में अहम रोल निभाता है.
| शहर | 24 कैरट सोना (रुपये / 10 ग्राम) | 22 कैरट सोना (रुपये / 10 ग्राम) | 18 कैरट सोना ( रुपये / 10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 138380 रुपये | 126860 रुपये | 103830 रुपये |
| मुंबई | 138230 रुपये | 126710 रुपये | 103680 रुपये |
| कोलकाता | 138230 रुपये | 126710 रुपये | 103680 रुपये |
| चेन्नई | 139210 रुपये | 127610 रुपये | 106510 रुपये |
| पटना | 138280 रुपये | 126760 रुपये | 103730 रुपये |
| लखनऊ | 138380 रुपये | 126860 रुपये | 103830 रुपये |
| मेरठ | 138380 रुपये | 126860 रुपये | 103830 रुपये |
| कानपुर | 138380 रुपये | 126860 रुपये | 103830 रुपये |
| अयोध्या | 138380 रुपये | 126860 रुपये | 103830 रुपये |
| गाजियाबाद | 138380 रुपये | 126860 रुपये | 103830 रुपये |
| नोएडा | 138380 रुपये | 126860 रुपये | 103830 रुपये |
| गुरुग्राम | 138380 रुपये | 126860 रुपये | 103830 रुपये |
| जयपुर | 138380 रुपये | 126860 रुपये | 103830 रुपये |
| अहमदाबाद | 138280 रुपये | 126760 रुपये | 103730 रुपये |
| पुणे | 138230 रुपये | 126710 रुपये | 103680 रुपये |
| लुधियाना | 138380 रुपये | 126860 रुपये | 103830 रुपये |
| गुवाहाटी | 138230 रुपये | 126710 रुपये | 103680 रुपये |
| इंदौर | 138280 रुपये | 126760 रुपये | 103730 रुपये |
| चंडीगढ़ | 138380 रुपये | 126860 रुपये | 103830 रुपये |
| नासिक | 138260 रुपये | 126740 रुपये | 103710 रुपये |
| बेंगलुरु | 138230 रुपये | 126710 रुपये | 103680 रुपये |
| भुवनेश्वर | 138230 रुपये | 126710 रुपये | 103680 रुपये |
| केरल | 138230 रुपये | 126710 रुपये | 103680 रुपये |
| रायपुर | 138230 रुपये | 126710 रुपये | 103680 रुपये |
| हैदराबाद | 138230 रुपये | 126710 रुपये | 103680 रुपये |
Gold Silver Rate Today Live: सोने के दामों में एक बार फिर इजाफा हुआ है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) इस तरह हैं.
18 कैरेट - 1,04,120 रुपये
22 कैरेट - 1,27,250 रुपये
24 कैरेट - 1,38,820 रुपये
Gold Silver Rate Today Live: मंगलवार को भी सोने के दामों में इजाफा हुआ. देश की राजधानी दिल्ली में सोने के दामों पर डालें नजर.
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट : 1,27,400 रुपये
18 कैरेट : 1,04,270 रुपये
24 कैरेट : 1,38,970 रुपये
Gold Silver Rate Today Live: सोना और चांदी के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है. वहीं, बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, जब तक वैश्विक स्तर पर राजनीतिक तनाव कम नहीं होता, तब तक सोने की कीमतों में गिरावट की संभावना कम है.
Gold Silver Rate Today Live: देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार (06 जनवरी, 2026) को 22 कैरेट सोने के दाम 1,24,650 रुपये जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 1,38,380 रुपये है, वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोना 1,24,500 रुपये जबकि 24 कैरेट सोना 1,38,230 रुपये में मिल रहा है.
Gold Silver Rate Today Live: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एकसीएक्स) पर सोना का वायदा भाव बढ़कर 1,38,392 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक, मंगलवार (06 जनवरी, 2026) को सोना का दाम बढ़कर 1,38,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इसके अलावा अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,40,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है.