Gold Silver Rate/Price Today, Aaj Sone Chandi Ka Bhav Live Updates: सोने और चांदी ने अपनी चमक बरकरार रखी है. इसके असर से दोनों के दामों में नया साल शुरू होने के साथ ही बढ़ोतरी जारी है. विशेषज्ञों के मुताबिक, दुनिया के कई देशों में अस्थिरत का दौर जारी है. रूस-यूक्रेन में युद्ध जारी है तो ईरान में विद्रोह के हालात हैं. भारत के पड़ोसी बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ ही नेपाल में भी राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिल चुकी है. ऐसे में भारत में लोग सोने और चांदी के निवेश को सुरक्षित मा रहे हैं. यही वजह है कि पिछले 6 महीन से भी अधिक समय से सोने और चांदी में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया है. गुरुवार (8 जनवरी, 2026) को भी सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली. गुडरिटर्न्स के मुताबिक गुरुवार (8 जनवरी, 2026) को सोना के दाम बढ़कर 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 1,41,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा है. वहीं, चांदी की कीमतों ने भी फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार (8 जनवरी, 2026) को सुबह तक बढ़कर 2,48,000 रुपये किलो हो गया. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में चांदी की कीमत में इजाफा हुआ है और यह 2,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट के वायदा भाव 2,54,650 रुपये प्रति किलो हो गया. गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट भी बताती है कि गुरुवार को भारत में चांदी का भाव उछलकर 2,57,100 रुपये प्रति किलो हो गया. यहां जानिये (08 जनवरी, 2026) को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के साथ-साथ चांदी दामों को लेकर हर अपडेट्स.
प्रति 10 ग्राम सोने का दाम
शहर का नाम 24 कैरट गोल्ड 22 कैरट गोल्ड 18 कैरट गोल्ड
दिल्ली 1,38,380 रुपये 1,26,860 रुपये 1,03,830 रुपये
मुंबई 1,38,230 रुपये 1,26,710 रुपये 1,03,680 रुपये
चेन्नई 1,39,210 रुपये 1,27,610 रुपये 1,06,510 रुपये
बेंगलुरु 1,38,230 रुपये 1,26,710 रुपये 1,03,680 रुपये
अहमदाबाद 1,38,280 रुपये 1,26,760 रुपये 1,03,730 रुपये
लखनऊ 1,38,380 रुपये 1,26,860 रुपये 1,03,830 रुपये
हैदराबाद 1,38,230 रुपये 1,26,710 रुपये 1,03,680 रुपये
पटना 1,38,280 रुपये 1,26,760 रुपये 1,03,730 रुपये
कोलकाता 1,38,230 रुपये 1,26,710 रुपये 1,03,680 रुपये
जयपुर 1,38,380 रुपये 1,26,860 रुपये 1,03,830 रुपये