Gold Silver Rate/Price Today, Aaj Sone Chandi Ka Bhav Live Updates: भले ही बीच-बीच में सोने-चांदी की कीमतों में कमी आ रही है, लेकिन बढ़ोतरी बहुत तेजी से हो रही है. ऐसे में तुलनात्मक रूप से सोने और चांदी के दामों में तेजी से बढ़ोतरी जारी है. सोने की चमक बरकरार है और इसके दामों में तेजी जारी है. उधर, चांदी की कीमतों ने फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के ताजा अपडेट के अनुसार, शुक्रवार सुबह (09 जनवरी, 2026) चांदी की कीमत घटकर 2,35,826 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इस तरह चांदी 2,48,000 रुपये प्रति किलो से 12,174 रुपये कम हो गई. उधर, गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट बताती है कि शुक्रवार को भारत में चांदी का भाव 2,51,900 रुपये प्रति किलो है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर से 12,500 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,43,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि सुरक्षित निवेश की मांग कम होने की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदे कम किए। इसके साथ डॉलर की स्थिरता के कारण बृहस्पतिवार (08 जनवरी, 2026) को सोने में भी गिरावट रही. बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने-चांदी में गिरावट का दौर मामूली है, इसमें ज्यादा कमी आने की उम्मीद उपभोक्ता नहीं करें. उधर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी की कीमत 7,365 रुपये फिसलकर 2,43,240 रुपये प्रति किलोग्राम है. अंतरराष्ट्रीय बाजार के बात करें दो हाजिर चांदी गिरकर 75.67 डॉलर प्रति औंस हो गई. देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव के लिए जुड़े रहें हमसे.
भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)
शहर का नाम 10 ग्राम (रुपये) 100 ग्राम (रुपये) 1 किलो (रुपये)
दिल्ली 2,519 25,190 2,51,900
मुंबई 2,519 25,190 2,51,900
कोलकाता 2,519 25,190 2,51,900
चेन्नई 2,719 27,190 2,71,900
Gold Silver Price Rate Today: विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले समय में सोना 1.35 लाख से 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में कारोबार कर सकता है. इस बीच LKP सिक्योरिटीज के विशेषज्ञ जतिन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिका से आने वाले गैर-कृषि रोजगार और वेतन संबंधी आंकड़ों के कारण बाजार में अस्थिरता बनी हुई है. इसके चलते भी सोने और चांदी के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है.
Gold Silver Price Rate Today: सोना-चांदी के दाम में शुक्रवार (9 जनवरी, 2026) को बढ़ोतरी हुई है. भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 37 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गया, वहीं चांदी के दाम में भी इजाफा हुआ है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसा, इससे पहले गुरुवार शाम को 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का दाम 124368 रुपये था. अगले दिन यानी शुक्रवार सुबह 125671 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. शुक्रवार चांदी (999, प्रति 1 किलो) के रेट में 4 हजार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.
Gold Silver Price Rate Today: देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव (Gold Rates in Major Cities Today) में बदलाव आया है.
दिल्ली
24 कैरेट सोना : 1,38,140 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना : 1,26,640 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी : 2,51,900 रुपये प्रति किलो
मुंबई:
24 कैरेट सोना :1,37,990 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना :1,26,490 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी : 2,51,900 रुपये प्रति किलो
भोपाल:
22 कैरेट सोना : 1,26,540 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी : 2,51,900 रुपये प्रति किलो
चेन्नई:
24 कैरेट सोना : 1,39,080 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना : 1,27,490 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी : 2,71,900 रुपये प्रति किलो
कोलकाता:
24 कैरेट सोना : 1,37,990 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी : 2,51,900 रुपये प्रति किलो
आगरा:
22 कैरेट सोना : 1,26,640 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी : 2,51,900 रुपये प्रति किलो
Gold Silver Price Rate Today: शुक्रवार (9 जनवरी, 2026) को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,990 रुपये प्रति दस ग्राम है. इसके अलावा 22 कैरेट सोना 1,26,490 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,03,490 रुपये प्रति दस ग्राम पर पर है. एक किलो चांदी का भाव आज 2,51,900 रुपये हो गया है. शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट है.
Gold Silver Price Rate Today: शुक्रवार (9 जनवरी,2026) को भारत में चांदी 251.90 रुपये प्रति ग्राम और 2,51,900 रुपये प्रति किलो है. एक दिन पहले 8 जनवरी के 2,52,000 रुपये प्रति किलो से 100 रुपये कम है. 8 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय दबाव और मुनाफावसूली के चलते चांदी 12,500 रुपये टूटकर 2,43,500 पहुंच गई थी.