Gold Silver Rate/Price Today, Aaj Sone Chandi Ka Bhav Live Updates: साल की शुरुआत से ही सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखन को मिल रहे हैं. सोने तो ऑल टाइम हाई पर है ही, इसके साथ ही चांदी की चमक भी बरकरार है. चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है. जाहिर है कि सोने और चांदी की कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है. निवेशक भी फिलहाल सोने-चांदी में निवेश को तरजीह दे रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक उथल-पुथल जारी है. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है. वेनेजुएला पर कथित तौर पर हमला करके अमेरिका ने दुनिया के छोटे देशों की मुसीबत बढ़ा दी है. ऐसे में सबसे सुरक्षित निवेश सोने और चांदी में माना जा रहा है. इस बीच बुधवार (14 जनवरी, 2026) को सोने और चांदी की कीमतों में शुरुआत में तेजी देखी गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना भी मंगलवार को 400 रुपये बढ़कर 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों को मिलाकर) के नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जो बुधवार को भी बरकार है. इसी तरह चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक चांदी का भाव बढ़कर 2,63,032 रुपये किलो हो गया. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में चांदी की कीमतें उछलकर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर है, जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में चांदी की कीमत 2,75,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.
Live Gold Silver Price Rate Today: भारतीय सराफा बाजार (Bullion Market) में सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है. सोना अब 1.50 लाख रुपये के बेहद करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी ने एक ही दिन में 12,000 रुपये से ज्यादा की छलांग लगाकर 2.87 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास ही रच दिया है.
Live Gold Silver Price Rate Today: बुधवार (14 जनवरी, 2026) को सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए. MCX पर चांदी 2.87 लाख रुपये के पार जबकि सोना 1.43 लाख के नए शिखर पर पहुंच गया. महज 14 दिनों में चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया.
Live Gold Silver Price Rate Today: सोने के दामों की बात की जाए तो bankbazaar.com के हिसाब से 22 कैरेट सोने की कीमत बुधवार (14 जनवरी, 2026) को सराफा बाजारों में 1 ग्राम की कीमत 13,115 रुपये चल रही है. सोने के दामों में लगातार बदलाव हर दिन दिख रहा है.