<

Live Gold Silver Price Rate Today: मकर संक्रांति के दिन दिल्ली-मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में क्या रही सोना-चांदी की कीमत? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Live Gold Silver Price Rate Today: मकर संक्रांति के दिन दिल्ली-मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में क्या रही सोना-चांदी की कीमत? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Gold Silver Rate/Price Today, Aaj Sone Chandi Ka Bhav Live Updates: साल की शुरुआत से ही सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखन को मिल रहे हैं. सोने तो ऑल टाइम हाई पर है ही, इसके साथ ही चांदी की चमक भी बरकरार है. चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है. जाहिर है कि सोने और चांदी की कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है. निवेशक भी फिलहाल सोने-चांदी में निवेश को तरजीह दे रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक उथल-पुथल जारी है. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है. वेनेजुएला पर कथित तौर पर हमला करके अमेरिका ने दुनिया के छोटे देशों की मुसीबत बढ़ा दी है. ऐसे में सबसे सुरक्षित निवेश सोने और चांदी में माना जा रहा है. इस बीच बुधवार (14 जनवरी, 2026) को सोने और चांदी की कीमतों में शुरुआत में तेजी देखी गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना भी मंगलवार को 400 रुपये बढ़कर 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों को मिलाकर) के नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जो बुधवार को भी बरकार है. इसी तरह चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है.  इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक चांदी का भाव बढ़कर 2,63,032 रुपये किलो हो गया.  अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में चांदी की कीमतें उछलकर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर है, जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में चांदी की कीमत 2,75,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.

Live Updates

  • 17:54 (IST) 14 Jan 2026

  • 17:01 (IST) 14 Jan 2026

  • 16:08 (IST) 14 Jan 2026

    Live Gold Silver Price Rate Today:  सोना 1.50 लाख रुपये के करीब तो चांदी ने भी लगाई लंबी छलांग

    Live Gold Silver Price Rate Today:  भारतीय सराफा बाजार (Bullion Market) में सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है. सोना अब 1.50 लाख रुपये के बेहद करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी ने एक ही दिन में 12,000 रुपये से ज्यादा की छलांग लगाकर 2.87 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास ही रच दिया है.

  • 15:20 (IST) 14 Jan 2026

    Live Gold Silver Price Rate Today: सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर

    Live Gold Silver Price Rate Today:  बुधवार (14 जनवरी, 2026) को सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए. MCX पर चांदी 2.87 लाख रुपये के पार जबकि सोना 1.43 लाख के नए शिखर पर पहुंच गया. महज 14 दिनों में चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

  • 14:37 (IST) 14 Jan 2026

    Live Gold Silver Price Rate Today: 13,115 रुपये पहुंची 1 ग्राम सोने की कीमत

    Live Gold Silver Price Rate Today:  सोने के दामों की बात की जाए तो bankbazaar.com के हिसाब से 22 कैरेट सोने की कीमत बुधवार (14 जनवरी, 2026) को सराफा बाजारों में 1 ग्राम की कीमत 13,115 रुपये चल रही है. सोने के दामों में लगातार बदलाव हर दिन दिख रहा है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST

Parliament Budget Session Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर निशाना- ‘सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के…’

Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…

Last Updated: March 13, 2026 17:07:10 IST

Stock Market Highlights: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत! सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 178 अंक फिसला

Stock Market Highlights: शुक्रवार को निफ्टी 178 अंक गिरकर 23,462 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 500…

Last Updated: March 13, 2026 15:38:22 IST

PM Modi at NXT Summit 2026 Highlights: ‘दुनिया की दिशा तय करने वालों में भारत सबसे बड़ी शक्ति होगा’, पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Modi at NXT Summit 2026 Live: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एनएक्सटी समिट…

Last Updated: March 13, 2026 11:18:03 IST

Test live blog summary

Test live blog summary

Last Updated: March 12, 2026 12:46:37 IST