Live
Search
Live

GT vs PBKS LIVE Updates: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस… मुल्लांपुर में होगी पावर हिटर्स की जंग, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल पर रहेंगी नजरें

🕒 Published: Mar 31, 2026 | 02:41 PM IST
🕒 Updated: Mar 31, 2026 | 05:08 PM IST

GT vs PBKS LIVE Score Updates | GT vs PBKS Playing 11: IPL 2026 का चौथा मुकाबला 31 मार्च (मंगलवार) को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच टक्कर होगी. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए शाम 7 बजे टॉस होगा. इस मैच में श्रेयस अय्यर एक बार फिर पंजाब किंग्स की कप्तानी करते दिखाई देंगे. अय्यर ने IPL 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया था, लेकिन खिताबी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जिन्होंने पिछले सीजन अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया था. इन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है. इन दोनों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं, जिनमें 3 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं. वहीं, पंजाब किंग्स ने भी 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है.

पंजाब किंग्स की स्क्वाड

साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वाशिंग्टन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा.

गुजरात टाइटंस की स्क्वाड

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, बेन ड्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को यानसन, विजयकुमार, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद.

GT vs PBKS LIVE Score Updates | Gujarat Titans vs Punjab Kings Match Live Score Updates | GT vs PBKS IPL 2026 Scorecard Live | GT vs PBKS Playing 11: पिछले सीजन की रनर-अप टीम पंजाब किंग्स की टीम IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने पहले मुकाबले से टूर्नामेंट का आगाज करेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक बार फिर पंजाब किंग्स की टीम सालों से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरेगी.

Live Updates

  • 17:07 (IST) 31 Mar 2026

    GT vs PBKS LIVE Updates: कितने बजे होगा टॉस?

    पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के मैच के लिए शाम 7 बजे टॉस किया जाएगा. मुल्लांपुर की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों को दोनों को मदद मिलती है. ऐसे में यहां पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

  • 16:54 (IST) 31 Mar 2026

    GT vs PBKS LIVE Updates: पंजाब किंग्स ने नहीं जीती एक भी ट्रॉफी

    गुजरात टाइटंस ने साल 2022 में आईपीएल का खिताब जीता था. वहीं, पंजाब किंग्स पिछले 18 सालों से ट्रॉफी से दूर है. पिछले साल पंजाब की टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब हासिल नहीं कर पाए थे. 

  • 16:27 (IST) 31 Mar 2026

    GT vs PBKS LIVE Updates: पिछले साल दोनों टीमों का प्रदर्शन

    पिछले साल पंजाब किंग्स ने फाइल तक का सफर तय किया था. हालांकि फाइनल मुकाबले में पंजाब को आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ तक का सफर किया था. एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस से हारने के बाद गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.

  • 16:10 (IST) 31 Mar 2026

    GT vs PBKS LIVE Updates: दोनों टीमों की ओपनिंग बल्लेबाजी

    पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमों की ओपनिंग जोड़ी लगभग तय है. पिछले साल GT की ओर से शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने पूरे सीजन ओपनिंग की थी. वहीं, पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन और प्रियांश आर्य ने पारी की शुरुआत की थी. दोनों ही टीमों के ओपनिंग बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था.

  • 15:52 (IST) 31 Mar 2026

    GT vs PBKS LIVE Updates: श्रेयस अय्यर का कप्तानी रिकॉर्ड

    शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर अपनी टीमों की बल्लेबाजी के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं. हालांकि कप्तानी के मामने में श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड शुभमन गिल से आगे रहा है. अय्यर ने IPL में कप्तान के तौर पर 58.8 मैच (कम से कम 50 मैच) जीते हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर (58.8 फीसदी) और तीसरे नंबर पर एमएस धोनी (58.3 फीसदी) हैं.

More News