IND vs USA U19 World Cup 2026 Live Score: ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है. भारतीय अंडर-19 टीम ने पहले ही मैच में अमेरिका (USA) को 6 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 107 रन बनाए थे. चेज करते हुए टीम इंंडिया ने 17.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. बारिश के बाद ओवर में कटौती की गई थी जिसके बाद भारत को जीत के लिए सिर्फ 96 रन चाहिए थे. भारत ने 4 विकेट गंवाकर इसे आसानी से हासिल कर लिया.
अब भारतीय टीम को टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला जीतने के लिए सिर्फ 108 रनों की जरूरत थी. ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए. फिर आयुष महात्रे ने स्कोर को 21 पर पहुंचाया. लेकिन जब भारत का स्कोर 21 पर पहुंचा तो अचानक मौसम खराब हुआ और बारिश होने लगी. घंटो बारिश के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ और मैच के ओवर्स में कटौती करके 37 ओवर का किया गया. साथ ही भारत के लिए टार्गेट भी 96 रन का किया गया.
India vs USA U19 World Cup 2026: पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 107 रन बनाए थे. चेज करते हुए टीम इंंडिया ने 17.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. भारत के लिए सबसे अधिक रन अभिषेक कुंदू ने 42* बनाए. बारिश के कारण ओवर कटौती के बाद भारत को जीत के लिए सिर्फ 96 रन चाहिए थे.
India vs USA U19 World Cup 2026 Match Live Score: 16 ओवर के खेल के बाद भारत ने 87 रन बना लिए हैं. भारत को जीत के लिए अब सिर्फ 10 रन चाहिए. क्रीज पर कुंदू और कनिष्क बल्लेबाजी कर रहे हैं और भारत जीत के बेहद करीब दिखाई दे रहा है.
India vs USA U19 World Cup 2026 Match Live Score: बारिश के बाद खेल शुरू होने के बाद टीम इंडिया ने दो विकेट गंवा दिए. भारत के सामने 96 रन का लक्ष्य है और भारत 53 रन बना भी चुका है. 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53-3 है. विहान और अभिज्ञान क्रीज पर हैं.
USA vs India U19 World Cup 2026 live Score: बुलावायो में करीब घंटो तक बारिश के बाद मैच के ओवर्स में कटौती की गई है. भारत को अब 37 ओवर का ही मैच खेलने को मिलेग. टीम इंडिया को जीत के लिए अब 97 रन बनाने होंगे. भारत ने पहले ही 21-1 रन बना लिए हैं.
U19 World cup India vs USA Live Score: फैंस के लिए अच्छी खबर है. बुलावायो में बारिश रुकने के बाद मैदान से कवर्स भी हटाए जा रहे हैं. अंपायर्स को भारतीय कप्तान आयुष महात्रे के साथ बातचीत करते हुए देखा जा रहा है. अंपायर थोड़ी देर में मैदान का निरीक्षण कर सकते हैं.