IND U19 vs AFG U19 Match Highlights: अफगानिस्तान के 310 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत के सभी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. भारत की टीम ने इस स्कोर को 41.1 ओवर में हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई. जहां शुक्रवार (6 फरवरी, 2026) को इंग्लैंड से मुकाबला होगा. भारत की तरफ से सर्वाधिक रन एरॉन जॉर्ज ने बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 104 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 2 छक्के की मदद से 115 रन बनाए. इसके अलावा, वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 68 रन, आयुष म्हात्रे ने 62 रन और विहान मल्होत्रा ने नाबाद 38 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से नूरिश्तानी उमरजई ने 2 विकेट और वहीदुल्लाह जादरान ने 1 विकेट लिए.
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 310 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया है. अफगानिस्तान की ओर से फैजल शिनोजादा ने 110 रन बनाए. इसके अलावा उजैरुल्लाह नियाजई ने भी 101 रनों की शानदार पारी खेली. इसके दम पर अफगानिस्तान ने भारत को 311 रनो का बड़ा टारगेट दिया. भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके अलावा भारत का कोई तीसरा गेंदबाज 1 भी विकेट नहीं ले पाया. अब भारत के सामने 311 रनों का टारगेट है. कुछ ही देर बाद भारतीय टीम टारगेट चेज करने के लिए उतरेगी. भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज से काफी उम्मीदें होंगी. इसके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे पर भी बड़े रन बनाने की जिम्मेदारी होगी.
बता दें कि कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारतीय टीम बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल तक पहुंची है. भारतीय टीम ने इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश होगी कि एक बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करे. वहीं, अफगानिस्तान की टीम को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है. अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में अपने 5 मैच में से 4 में जीत हासिल की है. श्रीलंका से एक मैच में अफगानिस्तान को हार मिली थी. ऐसे में सेमीफाइनल में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. बता दें कि भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप की सबसे सफल टीम है. भारतीय टीम ने अभी तक 5 बार अंडर-19 विश्व का खिताब हासिल किया है.
भारत अंडर-19 टीम की प्लेइंग-11: आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, दीपेश देवेंद्रन, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, खिलान पटेल.
अफगानिस्तान अंडर-19 टीम की प्लेइंग-11: उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान
अफगानिस्तान के 310 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत के सभी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. भारत की टीम ने इस स्कोर को 41.1 ओवर में हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई. जहां शुक्रवार (6 फरवरी, 2026) को इंग्लैंड से मुकाबला होगा. भारत की तरफ से सर्वाधिक रन एरॉन जॉर्ज ने बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 104 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 2 छक्के की मदद से 115 रन बनाए. इसके अलावा, वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 68 रन, आयुष म्हात्रे ने 62 रन और विहान मल्होत्रा ने नाबाद 38 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से नूरिश्तानी उमरजई ने 2 विकेट और वहीदुल्लाह जादरान ने 1 विकेट लिए.
अफगानिस्तान को हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है. अब फाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैड से होगा.
30 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 230 हो गया है. जिसमें एरॉन 77 और विहान 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
अफगानिस्तान की तरफ से एकमात्र सफल गेंदबाज उमरजई रहे है, जिन्होंने अब तक 2 विकेट झटके हैं.
भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए एरॉन जॉर्ज 72 रनों के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं, अपनी इस पारी में उन्होंने अब तक 9 चौके और 1 छक्के लगाए हैं.