IND vs NZ 1st ODI: वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 300 रन बनाए थे. कीवी बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा 84 रन बनाए. इसके अलावा कीवी ओपनर्स ने भी अर्धशतक लगाए. फिर टीम इंडिया 301 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी. भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया. इसके बाद तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 91 गेंदों पर 93 रन बनाए. विराट कोहली सिर्फ 7 रन से अपना 85वां शतक लगाने से चूक गए. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने भी 47 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली. हालांकि इसके बाद टीम इंडिया ने जल्द ही 3 विकेट गंवा दिए. इससे भारतीय टीम संकट में आ गई. आखिर में हर्षित राणा ने 23 गेंदों पर 29 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत की ओर बढ़ाया। फिर अंत में केएल राहुल ने अपनी क्लास दिखाते हुए 4, 4, 6 के साथ भारत को 49 ओवर में ही मैच जिता दिया. इसी के साथ भारत ने इस सीरीज का पहला मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया है. साथ ही सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली है.
भारतीय टीम की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: डेवन कॉनवे (विकेटकीपर), हेनरी निकल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैक फोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, आदित्य अशोक.
रोमांचक मुकाबले के अंत में केएल राहुल ने अपनी क्लास दिखाते हुए 4, 4, 6 के साथ भारत को 49 ओवर में ही मैच जिता दिया. इसी के साथ भारत ने इस सीरीज का पहला मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया है. साथ ही सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली है.
भारत ने पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. केएल राहुल ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर छ्क्का लगाकर भारत को मैच जिताया.
भारत को आखिरी 12 गेंदों पर 12 रन की जरूरत है. भारत ने 48 ओवर में 6 विकेट खोकर 289 रन बनाए हैं. सुंदर और राहुल क्रीज पर मौजूद हैं.
भारतीय टीम ने 47 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 283 रन बना लिए हैं. फिलहाल केएल राहुल और वाशिंग्टन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं.
हर्षित राणा 23 गेंदों पर 29 बनाकर आउट हुए. अपना वनडे डेब्यू कर रहे क्रिस्टियन क्लार्क ने उन्हें अपना शिकार बनाया. हर्षित के बाद वाशिंग्टन सुंदर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं.