IND vs NZ 4th T20I live: भारतीय टीम को इस मुकाबले में 50 रन से हार का सामना करना पड़ा. सीरीज में यह टीम इंडिया की पहली हार है. न्यूजीलैंड की इस जीत के साथ सीरीज 3-1 पर आ गई है.
IND vs NZ 4th T20I live: 17 ओवर के खेल के बाद भारत का स्कोर 161-8 रन है. जीत के लिए टीम इंडिया को 18 गेंदों में 55 रन चाहिए. हर्षित राणा को ईश सोढ़ी ने आउट कर दिया है. क्रीज पर रवि बिश्नोई और बुमराह हैं.
IND vs NZ 4th T20I live: भारत को जीत के लिए 30 बॉल में 71 रन चाहिए. शिवम दुबे 23 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत के लिए यहां से अब जीत मुश्किल नजर आ रही है.
IND vs NZ 4th T20I live: भारत का स्कोर 12 ओवर के बाद 116 पर 5 विकेट है. शिवम दुबे 30 से ज्यादा रन बनाकर खेल रहे हैं. उनका साथ हर्षित राणा दे रहे हैं. दुबे ने ईश सोढ़ी के ओवर में 29 रन मारे.