न्यूजीलैंड की टीम भी अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी. मिचेल सैंटनर के नेतृत्व में ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल और टिम सिफर्ट जैसे अनुभवी खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. पिछले मैच में कीवी टीम ने वापसी की थी, इसलिए आज के मुकाबले में वह पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी.
न्यूज़ीलैंड का स्क्वॉड: डेवॉन कॉनवे, टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ज़कारी फ़ॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफ़ी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन
IND vs NZ 5th T20I Live Score: 272 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 225 रन पर ही ऑलआउट हो गई. भारत ने इस मैच को 50 रन से अपने नाम किया.
IND vs NZ 5th T20I Live Score: 9 गेंदों में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 58 रन चाहिए. क्रीज पर ईश सोढ़ी और जैकब डफी हैं.
IND vs NZ 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने 17वें ओवर में एक और विकेट गंवाया. फर्ग्यूसन 3 रन बनाकर आउट हुए. 18 गेंदों में अब टीम को चाहिए 81 रन.
IND vs NZ 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने 16 ओवर तक 8 विकेट गंवा दिए हैं. उन्हें 24 गेंदों में कुल 91 रन चाहिए. जो नामुमकिन सा नजर आता है. क्रीज पर लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढ़ी हैं.
IND vs NZ 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड को 30 गेंदों में अब 101 रन चाहिए. काइल जैमिसन एक और डैरिल मिचेल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं. 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 171-6 रन चाहिए.