IND vs NZ T20 World Cup Final Live Score: टी20 विश्व कप जीतने के करीब है टीम इंडिया. न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में नजर आ रही है और उन्होंने 8 विकेट गंवा दिए हैं. न्यूजीलैंड को 24 गेंदों में कुल 114 रन चाहिए.
IND vs NZ T20 World Cup Final Live Score: न्यूजीलैंड की पारी 13 ओवर के बाद 128 रन पर 6 विकेट के स्कोर पर पहुंच गई है. टीम ने तेज शुरुआत जरूर की, लेकिन मिडिल ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए लगातार विकेट निकाले और कीवी टीम को दबाव में डाल दिया.
IND vs NZ T20 World Cup Final Live Score: अर्शदीप-डैरिल मिचेल में गरमागर्मी देखने को मिली. 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने थ्रो करते हुए डैरिल मिचेल को गेंद मार दी. इसके बाद मिचेल कुछ कहते भी नजर आए. 11 ओवर के बाद स्कोर 103-5
10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 88 रन पर पहुंच गया है. कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं.