Live TV
Search
Live

India vs New Zealand Pre Final Highlights: टीम इंडिया आज ट्रॉफी उठाएगी- पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव

🕒 Published: Mar 08, 2026 | 08:02 AM IST
🕒 Updated: Mar 09, 2026 | 02:30 PM IST

India vs New Zealand Pre-Final Key Highlights: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्लोजिंग सेरेमनी में रिक्की मार्टिन, सुखबीर और फाल्गुनी पाठक अपना जलवा बिखेरेंगे. इसको लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मंदिरों में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई. वाराणसी में गंगा घाट पर विशेष आरती की गई तो अयोध्या से लेकर कानपूर तक विशेष हवन पूजन का आजोयन किया गया.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में आज यानी रविवार (08 मार्च, 2026) को इंडिया और न्यूजीलैंड का मुकाबला होगा. इस मैच को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मुकाबला इसलिए भी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम अब तक एक भी टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीती है. तो वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2 बार अपने नाम कर चुकी है. टीम इंडिया तीसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड ठीक ही रहा है. टीम इंडिया ने इस स्टेडियम में कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 मैचों में टीम को जीत मिली है तो 3 मैचौं में हार का सामना करना पड़ा है.

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कितने मैच खेले?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में 2 मैच खेले हैं. जिसमें एक मैच में जीत मिली है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है.

इस बीच मैच देखने के लिए फैन्स के आने का सिलसिला जारी है. इस दौरान एक फैन ने कहा कि मैं आज फाइनल देखने के लिए दिल्ली से आया हूं. बहुत एक्साइटमेंट है. मुझे लगता है कि हम आज जीतेंगे. संजू सैमसन अच्छा खेलेंगे और मैं उन्हें बैटिंग करते हुए देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं और बुमराह हमेशा अच्छा खेलते हैं.

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में टीम इंडिया की जीत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जहां भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने सामने होगी.

India vs New Zealand Pre Final Highlights: आज इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच पर पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव का कहना है कि टीम इंडिया आज ट्रॉफी उठाएगी.

Live Updates

  • 14:55 (IST) 08 Mar 2026

    IND vs NZ Pre Final Live: टीम इंडिया आज ट्रॉफी उठाएगी- पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव

    IND vs NZ Pre Final Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव का कहना है कि जिस तरह से भारतीय टीम बैटिंग, बॉलिंग और फ़ील्डिंग, तीनों डिपार्टमेंट में अपना मोमेंटम बनाए हुए है. तो मुझे लगता है कि न्यूज़ीलैंड के मुकाबले यह ज़रूर मदद करता है. होम एडवांटेज है, क्राउड सपोर्ट होगा. मुझे लगता है कि आज भारत ट्रॉफ़ी उठाएगा. मेरा पसंदीदा खिलाड़ी संजू सैमसन है.



  • 14:12 (IST) 08 Mar 2026

    IND vs NZ Pre Final Live: मोहम्मद शमी के बचपन के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र

    IND vs NZ Pre Final Live: आज इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच पर मोहम्मद शमी के बचपन के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि इंडिया अब तक जिस तरह से खेल रहा है, उम्मीद है कि हम जीतेंगे, लेकिन हम न्यूज़ीलैंड को हल्के में नहीं ले सकते. न्यूज़ीलैंड ने पिछले मैच में बहुत अच्छा खेला. उनकी बैटिंग और फ़ील्डिंग भी ज़बरदस्त है. पहले हमारी बॉलिंग हमारे लिए चिंता की बात थी क्योंकि पिछले मैच में बुमराह के अलावा किसी बॉलर ने अच्छी बॉलिंग नहीं की थी, तो हम उस बारे में भी थोड़ा सोच रहे होंगे, लेकिन उम्मीद है कि आज हम शानदार परफ़ॉर्म करेंगे.

  • 13:40 (IST) 08 Mar 2026

    IND vs NZ Pre Final Live: भारत अच्छा कर सकता है- टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या बोले पूर्व मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला

    IND vs NZ Pre Final Live: आज यानी रविवार (08 मार्च, 2026) को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. जिसको लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. इस पर पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. हमें अभिषेक शर्मा पर भरोसा है. संजू सैमसन शानदार फ़ॉर्म में हैं. ईशान किशन अच्छा खेल रहे हैं. न्यूज़ीलैंड कोई कमज़ोर टीम नहीं है. भारत अच्छा कर सकता है अगर वह वैसे ही खेलता रहे जैसे अब तक खेलता आया है. भारत को शुभकामनाएं.

  • 13:14 (IST) 08 Mar 2026

    IND vs NZ Pre Final Live: टीम इंडिया की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने की बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा अर्चना

    IND vs NZ Pre Final Live: झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बैद्यनाथ धाम में क्रिकेट प्रेमियों ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में माथा टेककर भारत की जीत की कामना की. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की कि आज अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में होने वाले फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को जीत का आशीर्वाद मिले.

  • 12:44 (IST) 08 Mar 2026

    IND vs NZ Pre Final Live: क्लोजिंग सेरेमनी में कौन-कौन से कलाकार बिखेरेंगे जलवा?

    IND vs NZ Pre Final Live: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्लोजिंग सेरेमनी में रिक्की मार्टिन, सुखबीर और फाल्गुनी पाठक अपना जलवा बिखेरेंगे.

More News