India News Manch 2025 Live Updates: आईटीवी नेटवर्क के बैनर तले ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ सज चुका है. वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव के तहत 2 दिवसीय (16 और 17 दिसंबर, 2025) को आयोजन हो रहा है. देश की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां शिरकत कर रही हैं. 2 दिन के दौरान देश के अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इस मंच पर विशेषज्ञ सकारात्मक समाधान पर भी बातचीत करेंगे.. यह आयोजन कनॉट प्लेस स्थित जनपथ के होटल इंपीरियल में हो रहा है. ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ एक प्रमुख राजनीतिक मंच है जो भारत के टॉप राजनीतिक नेताओं को एक छत के नीचे लाता है. यह इवेंट बातचीत, बहस और पॉलिसी चर्चाओं के लिए एक जगह है, जो एक्सपर्ट बातचीत और लीडरशिप के नज़रिए से दर्शकों को राष्ट्रीय राजनीति, शासन और भविष्य की प्राथमिकताओं के बारे में अहम जानकारी देता है. ‘इंडिया न्यूज मंच‘ का नौवां संस्करण है.
देखिये मेहमानों की लिस्ट
- नितिन गड़करी (केंद्रीय मंत्री)
- ज्योतिरादित्य सिंधिया (केंद्रीय मंत्री)
- सुखविंदर सिंह सुक्खू (मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश)
- पीयूष गोयल (केंद्रीय मंत्री)
- गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय मंत्री)
- इमरान प्रतापगढ़ी (शायर और राज्यसभा सांसद)
- जीतन राम मांझी (केंद्रीय मंत्री)
- कमलजीत सहरावत (सांसद, दिल्ली)
- मनीष तिवारी (राज्यसभा सांसद)
- मनसुख एल मंडाविया (केंद्रीय मंत्री)
- प्रह्लाद जोशी (केंद्रीय मंत्री)
- रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस नेता और प्रवक्ता)
- अनुराग ठाकुर (पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद)
- अर्जुन राम मेघवाल (केंद्रीय मंत्री)
- सचिन पायलट (कांग्रेस नेता)
- अपराजिता सारंगी ()
- अशोक गेहलोत (पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान)
- जीतेन्द्र सिंह (केंद्रीय मंत्री)
- रामदास आठवले (केंद्रीय मंत्री)
- गौरव गोगोई (राज्यसभा सांसद)
- गिरिराज सिंह (केंद्रीय मंत्री)