<

India News Manch 2025:  पराली से किसान कमा सकते हैं लाखों रुपये: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

India News Manch 2025 Live Updates: सज गया आईटीवी नेटवर्क का ‘इंडिया न्यूज़ मंच’, दो दिन तक होगी देश के अहम मुद्दों पर चर्चा

India News Manch 2025 Live Updates: आईटीवी नेटवर्क के बैनर तले ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ सज चुका है. वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव के तहत 2 दिवसीय (16 और 17 दिसंबर, 2025) को आयोजन हो रहा है. देश की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां शिरकत कर रही हैं. 2 दिन के दौरान देश के अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इस मंच पर विशेषज्ञ सकारात्मक समाधान पर भी बातचीत करेंगे.. यह आयोजन कनॉट प्लेस स्थित जनपथ के होटल इंपीरियल में हो रहा है. ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ एक प्रमुख राजनीतिक मंच है जो भारत के टॉप राजनीतिक नेताओं को एक छत के नीचे लाता है. यह इवेंट बातचीत, बहस और पॉलिसी चर्चाओं के लिए एक जगह है, जो एक्सपर्ट बातचीत और लीडरशिप के नज़रिए से दर्शकों को राष्ट्रीय राजनीति, शासन और भविष्य की प्राथमिकताओं के बारे में अहम जानकारी देता है. ‘इंडिया न्यूज मंच‘ का नौवां संस्करण है. 

देखिये मेहमानों की लिस्ट

  • नितिन गड़करी (केंद्रीय मंत्री)
  • ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया (केंद्रीय मंत्री)
  • सुखविंदर सिंह सुक्खू (मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश)
  • पीयूष गोयल (केंद्रीय मंत्री)
  • गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय मंत्री)
  • इमरान प्रतापगढ़ी (शायर और राज्यसभा सांसद)
  • जीतन राम मांझी (केंद्रीय मंत्री)
  • कमलजीत सहरावत (सांसद, दिल्ली)
  • मनीष तिवारी (राज्यसभा सांसद)
  • मनसुख एल मंडाविया (केंद्रीय मंत्री)
  • प्रह्लाद जोशी (केंद्रीय मंत्री)
  • रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस नेता और प्रवक्ता)
  • अनुराग ठाकुर (पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद)
  • अर्जुन राम मेघवाल (केंद्रीय मंत्री)
  • सचिन पायलट (कांग्रेस नेता)
  • अपराजिता सारंगी ()
  • अशोक गेहलोत (पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान)
  • जीतेन्द्र सिंह (केंद्रीय मंत्री)
  • रामदास आठवले (केंद्रीय मंत्री)
  • गौरव गोगोई (राज्यसभा सांसद)
  • गिरिराज सिंह (केंद्रीय मंत्री)

 

Live Updates

  • 20:02 (IST) 16 Dec 2025

    India News Manch 2025:  पराली से किसान कमा सकते हैं लाखों रुपये: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

    India News Manch 2025:   केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, एक क्रांतिकारी योजना से भारत का प्रदूषण भविष्य बदल सकता है. इसके तहत अब हर साल जलने वाली पराली से सड़क बनने की योजना है. इससे अब किसान लाखों रुपये तक कमा सकते हैं. 

  • 20:01 (IST) 16 Dec 2025

    India News Manch 2025:   कांग्रेस ने भी पाप किया है: चंद्रशेखर आज़ाद

    India News Manch 2025: आईटीवी नेटवर्क के बैनर तले सजे ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ पर आयोजित वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव में शिरकत करने मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) शाम को नगीना सीट से चंद्रशेखर पहुंचे. इस दौरान कांग्रेस पर चंद्रशेखर आज़ाद का तीखा आरोप लगाया. कहा कि कांग्रेस ने भी पाप किया है. 

  • 18:16 (IST) 16 Dec 2025

    India News Manch 2025 Live Updates: मिसेज यूनिवर्स 2025 शैरी सिंह ने संघर्ष के जरिये हासिल किया मुकाम

    India News Manch 2025 Live Updates: शैरी सिंह ने मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतकर भारत के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की. इसके साथ ही भारत का नाम इंटरनेशनल लेवल भारत का नाम रौशन किया है. उन्होंने इडिया न्यूज के मंच पर कहा कि यहां तक का सफर आसान था.

  • 17:10 (IST) 16 Dec 2025

    India News Manch 2025 Live Updates: पंडित नेहरू ने डाली थी देश के बंटवारे की नींव: अनुराग ठाकुर

    India News Manch 2025 Live Updates:  'इंडिया न्यूज मंच' पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर ने वंदे मातरम गीत की कुछ पंक्तियां हटाने पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अधिवेशन में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पूरा गीत क्यों नहीं गाया? अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंडित जवाहर नेहरू ने इसी गीत के जरिये देश के बंटवारे की नींव डाली.  

  • 16:29 (IST) 16 Dec 2025

    India News Manch 2025 Live Updates: 2027 में अंतरिक्ष में मानव भेजने वाला विश्व का चौधा देश बनेगा भारत : जितेंद्र सिंह

    India News Manch 2025 Live Updates: केंदीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 'इंडिया न्यूज मंच' पर कहा कि अंतरिक्ष मिशन गगनयान 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है. इसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की निचली कक्षा में जाएंगे और सुरक्षित लौटेंगे.  यह मिशन भारत को अंतरिक्ष में मानव भेजने वाला चौथा देश बना देगा.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्यों की विदाई समारोह में क्यों नहीं हुए शामिल?

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…

Last Updated: March 19, 2026 11:35:09 IST

Share Market LIVE Updates: बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…

Last Updated: March 18, 2026 12:18:11 IST

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST

Parliament Budget Session Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर निशाना- ‘सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के…’

Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…

Last Updated: March 13, 2026 17:07:10 IST