India vs New Zealand 3rd ODI Live Cricket Score: भारत की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने बाद न्यूजीलैंड ने आज पहली बार भारत की सरजमीं पर वनडे सीरीज भी जीत लिया है. तीसरे और आखिरी वनडे मैच को न्यूजीलैंड ने 41 रनों से जीत लिया है. इसके साथ ही सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है.
भारत की तरफ से विराट कोहली ने सर्वाधिक रन बनाए. भारत ने अपनी पारी में 108 गेंदों का सामना करते हुए 124 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके अलावा, नीतीश कुमार रेड्डी 53 रन, हर्षित राणा 52 रन बनाकर आउट हुए. इस मैच में हर्षित राणा ने पहला अर्धशतक लगाया है.
न्यूजीलैंड की तरफ से जेमिसन ने 1 विकेट, फोक्स ने 3 विकेट, के क्लार्क ने 3 विकेट और लेनक्स ने 2 विकेट लिए हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 337 रन का स्कोर खड़ा किया. भारत को जीत के लिए अब 338 रन बनाने होंगे. भारत ने अपने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है. प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है.
बता दें कि भारतीय टीम ने वडोदरा में सीरीज का पहला मैच जीता था लेकिन राजकोट में दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने जोरदार वापसी करते हुए सीरीज बराबर कर ली. भारतीय टीम मार्च 2019 के बाद से अपने घरेलू मैदान पर कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं हारी है. इस रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को मैच में तीनों डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड: डेवन कॉनवे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैक फॉक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जाएडन लेनोक्स
IND vs NZ 3rd ODI Live Update: भारत की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने बाद न्यूजीलैंड ने आज पहली बार भारत की सरजमीं पर वनडे सीरीज भी जीत लिया है. तीसरे और आखिरी वनडे मैच को न्यूजीलैंड ने 41 रनों से जीत लिया है. इसके साथ ही सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है.
IND vs NZ 3rd ODI Live Update: न्यूजीलैंड ने 41 रनों से सीरीज के आखिरी मैच को जीत लिया है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने पहली बार वनडे सीरीज जीत ली है.
IND vs NZ 3rd ODI Live Update: कोहली के आउट होने के बाद अर्शदीप सिंह बल्लेबाजी करने उतरे हैं. उन्होंने आते ही शानदार चौका लगाया है.
IND vs NZ 3rd ODI Live Update: कोहली के आउट होने के बाद भारत की आखिरी उम्मीद भी टूट गई है.
IND vs NZ 3rd ODI Live Update: कुलदीप ने आखरी गेंद पर शानदार चौका लगाया है. लेकिन अगर भारत तो ये मैच जीतना है तो कोहली को लगातार बड़े-बड़े शॉट्स लगाने होंगे.