IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ही ऑलआउट हो गई. भारत ने इस जीत के साथ सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: पाकिस्तान की टीम आखिरी विकेट पर संघर्ष कर रही है. अगर भारत जल्दी विकेट लेता है तो पारी यहीं सिमट सकती है. 17ओवर के बाद स्कोर 106-9
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: पाकिस्तान को 16वें ओवर में लगातार दो झटके लगे. तीसरी गेंद पर फहीम अशरफ और चौथी गेंद पर अबरार अहमद आउट हो गए.
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: पाकिस्तान के लिए जरूरती रन रेट लगातार बढ़ रहा है. 15वें ओवर की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा ने एक कैच छोड़ा हालांकि, इससे टीम इंडिया को कोई फर्क नहीं पड़ा. 30 गेंदों में पाकिस्तान को 82 रन चाहिए.
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: 14 ओवर का खेल खत्म हो गया है और पाकिस्तान ने 89-7 रन बना लिए हैं. उन्हें जीत के लिए यहां से और 87 रन बनाने होंगे.