<

India vs Pakistan Match Highlights: एशिया कप में टीम इंडिया का विजयरथ जारी, पाकिस्तान को फिर से 6 विकेट से धो डाला

India vs Pakistan Live Updates, Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान आज दुबई में आमने-सामने! जानें टॉस टाइम, संभावित टीम, पिच रिपोर्ट और पल-पल के रोमांचक लाइव अपडेट। कौन मारेगा बाज़ी?"

India vs Pakistan, Asia Cup 2025 match Highlights:  एशिया कप 2025 की सुपर-4 स्टेज में भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज़ की. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगा दी. अभिषेक शर्मा ने मात्र 39 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली और पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया. अभिषेक ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए. दूसरी ओर शुभमन गिल अपने अर्धशतक से तो चूके, लेकिन उन्होंने भी पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की जमकर खबर ली. गिल ने 28 गेंदों में 47 रन बनाए. इन दोनों खिलाड़ियों ने 100 से ज़्यादा रनों की ओपनिंग साझेदारी करते हुए पाकिस्तानी टीम की कमर तोड़ दी. 
इससे पहले इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. इस मैच में भारतीय टीम की फील्डिंग काफी खराब रही. भारत ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार-चार कैच ड्रॉप किए. इसी खराब फील्डिंग का खामियाज़ा भारतीय टीम ने भुगता और पाकिस्तान की टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 171 रनों का स्कोर खड़ा किया और भारतीय टीम को मिला 172 रनों का टार्गेट. इस लक्ष्य को टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की तूफानी पारियों की बदौलत हासिल कर लिया.

PAKISTAN- 171/5, 20 OVER
INDIA- 174/4, 18.5  OVER

Live Updates

  • 00:09 (IST) 22 Sep 2025

    India vs Pakistan Live Updates, Asia Cup 2025: भारत ने यह मैच छह विकेट से जीत लिया

    India vs Pakistan Live Updates, Asia Cup 2025: भारत ने एशिया कप के सुपर 4 चरण में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा. भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच जीत लिया.

    भारत के लिए अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर छह चौकों और पाँच छक्कों की मदद से 74 रन बनाए. उन्होंने और गिल ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की. यह मौजूदा टूर्नामेंट में किसी भी टीम के लिए किसी भी विकेट के लिए पहली 100 से ज़्यादा रनों की साझेदारी है.

  • 23:52 (IST) 21 Sep 2025

    India vs Pakistan Live Updates, Asia Cup 2025: भारत का चौथा विकेट गिरा

    India vs Pakistan Live Updates, Asia Cup 2025: हारिस रऊफ ने संजू सैमसन को आउट करके भारत का चौथा विकेट गिराया. सैमसन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, लेकिन 17 गेंदों पर एक चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए.

  • 23:30 (IST) 21 Sep 2025

    India vs Pakistan Live Updates, Asia Cup 2025: अभिषेक की पारी समाप्त

    India vs Pakistan Live Updates, Asia Cup 2025: अबरार अहमद ने अभिषेक शर्मा की पारी को आउट कर भारत को तीसरा विकेट दिलाया. अभिषेक शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और 39 गेंदों पर छह चौकों और पाँच छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने अपना तीसरा विकेट 123 के स्कोर पर गंवाया. इससे पहले सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हुए.

  • 23:13 (IST) 21 Sep 2025

    India vs Pakistan Live Updates, Asia Cup 2025: भारत को पहला झटका

    India vs Pakistan Live Updates, Asia Cup 2025: भारत के उप-कप्तान शुभमन गिल फहीम अशरफ की गेंद पर बोल्ड हो गए, जो अर्धशतक से चूक गए. गिल 28 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए. गिल और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की.

  • 22:59 (IST) 21 Sep 2025

    India vs Pakistan Live Updates, Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में अपना तीसरा टी20 अर्धशतक पूरा किया

    India vs Pakistan Live Updates, Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में अपना तीसरा टी20 अर्धशतक पूरा किया. वह शानदार फॉर्म में दिख रहे थे और शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने पाकिस्तान पर दबाव बनाया. भारतीय उप-कप्तान भी अपना अर्धशतक पूरा करने के करीब हैं.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Live Stock Market Updates: स्टॉक मार्केट अलर्ट! आज की तेजी टिकेगी या फिसलेगा बाजार?

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: Sensex और…

Last Updated: April 6, 2026 06:50:06 IST

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…

Last Updated: April 4, 2026 19:12:40 IST

CSK vs PBKS Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई फिर हारी

CSK vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और…

Last Updated: April 3, 2026 23:37:50 IST