IND vs SAT20 World Cup 2026 Live: भारत की हार लगभग तय है. 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 105 रन है. भारत को 2 ओवर में जीत के लिए अब 83 रन चाहिए.
IND vs SA T20 World Cup 2026 Live: भारत का स्कोर इस वक्त 86 रन पर 5 विकेट है। 14वें ओवर में लुंगी एनगिडी की गेंदों पर कुल 8 रन आए (जिसमें एक चौका और चार सिंगल शामिल थे). मैदान पर फिलहाल हार्दिक पांड्या (18 रन, 16 गेंद) और शिवम दुबे (18 रन, 17 गेंद) की जोड़ी टिकी हुई है. दोनों संभलकर खेल रहे हैं और टीम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि भारत की जीत प्रतिशत महज 1 है. मैच साउथ अफ्रीका के पलड़े में जाता दिख रहा है.
IND vs SA T20 World Cup 2026 Live: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी अपना विकेट गवा दिया है और इस तरह भारतीय टीम ने सस्ते में अपना 5 विकेट खो दिया है. अब हार्दिक और शिवम् दूबे पर पूरी जिम्मेदारी है कि लक्ष्य का डटकर सामना करें। भारत का स्कोर फिलहाल 57 पर 5 विकेट(10 ओवर) है...