Weather Today Live: राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत के ज़्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सुबह घने कोहरे की वजह से कई इलाकों में विज़िबिलिटी ज़ीरो से 50 मीटर के बीच रह गई है, जिससे कई ट्रेनें और फ़्लाइट लेट हो रही हैं. हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि अगले हफ़्ते उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर चलने की संभावना नहीं है, लेकिन घना कोहरा कहर बरपाता रहेगा.
IMD के मुताबिक, मौजूदा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 18 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके बाद, 19 और 21 जनवरी को एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
लगातार दूसरे दिन राजधानी के लोगों को घने कोहरे के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. वहीं दिल्ली की हवा में भी जहर घुला हुआ है. 27 मॉनिटरिंग स्टेशन में AQI 400 के पार है और लगभग सभी इलाके रेड जोन में हैं. इनमें अशोक विहार का AQI 459, बवाना का 461, बुराड़ी का 450, चांदनी चौक का 463, कर्णी सिंह का 437, DTU का 436 और द्वारका सेक्टर 8 का 473 है.
Weather Today Live: ठंड और कोहरे के बीच दिल्ली की हवा बीते कई महीनों से जहरीली बनी हुई है. सुबह AQI 722 दर्ज हुआ जो बेहद खतरनाक श्रेणी में है. इसका मुख्य्कारण PM10 और PM2.5 है जिस कारण हवा की स्थिति नहीं सुधर रही. तेज हवाएं या बारिश ही AQI से राहत दे सकती है. लेकिन अभी अगले कुछ दिन बारिश के आसार नहीं हैं.
Weather Today Live: इंडियन चेस ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने दिल्ली में खराब होती एयर क्वालिटी को लेकर गंभीर चिंता जताई है. इस मुद्दे पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने बहुत ध्यान खींचा है और यूज़र्स के बीच बहस छेड़ दी है.
सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि लोग धीरे-धीरे इस ज़हरीली हवा से प्रभावित हो रहे हैं और सवाल किया कि इस समस्या को हल करना प्राथमिकता क्यों नहीं है. अपने पोस्ट के साथ, उन्होंने दिल्ली के एयर क्वालिटी डैशबोर्ड का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें AQI 598 के खतरनाक लेवल पर दिखा.
उन्होंने लिखा, "हम धीरे-धीरे ज़हरीले हो रहे हैं, और किसी को परवाह नहीं है? क्या इसे हल करना सबसे बड़ी प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए?"
Weather Today Live: बिहार में भी भीषण ठंड पड़ रही है। रविवार को राज्य के उत्तरी एवं दक्षिण भागों के 18 जिलों में घना कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पटना सहित आसपास इलाकों में हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा। पिछले कई दिनों से सबौर की रातें प्रदेश में सबसे सर्द हो रही है।