Army Day Parade 2026 Highlights: देश आज 78वां आर्मी डे मना रहा है. जयपुर भारत की मिलिट्री ताकत और मॉडर्न डिफेंस क्षमताओं को दिखाने वाले इस बड़े इवेंट को होस्ट कर रहा है. यह इवेंट यह आयोजन न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि पहली बार सेना ने अपनी वार्षिक परेड को किसी सैन्य छावनी (Cantonment) के बंद घेरे से निकालकर आम जनता के बीच लाने का निर्णय लिया है.
हर साल 15 जनवरी को ‘सेना दिवस’ मनाया जाता है. इसी दिन साल 1949 में फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी. आज जयपुर में होने वाला यह आयोजन उसी गौरवशाली विरासत और आधुनिक भविष्य का संगम है.
आर्मी डे परेड जयपुर के जगतपुरा में महल रोड पर होगी, जो हथियारों, मिलिट्री गाड़ियों, ड्रोन और एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम की एक बड़ी रेंज दिखाने का एक सेलिब्रेशन है. परेड को इंडियन आर्मी के YouTube चैनल पर सुबह 9:00 AM बजे से लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है.
Army Day Parade 2026 LIVE: जवानों ने चलती बाइक पर 10 फीट ऊंची सीढ़ी पर चढ़कर सैल्यूट किया. 'लोटस फॉर्मेशन' और चलती बाइक पर योग के आसनों ने विदेशी मेहमानों को भी हैरान कर दिया.

Army Day Parade 2026 LIVE: परेड में पहली बार मल्टी-यूटिलिटी रोबोटिक डॉग का प्रदर्शन किया गया. यह रोबोटिक डॉग पूरी तरह से ऑटोनॉमस है और इसे पहाड़ी रास्तों, सीढ़ियों और मलबे के बीच भी आसानी से चलते देखा गया. यह रोबोटिक डॉग विशेष रूप से आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए है. यह घने जंगलों या संकरी गलियों में छिपकर बैठे दुश्मनों की लोकेशन रीयल-टाइम में कंट्रोल रूम को भेजता है. इसके ऊपर लगी गन और सेंसर इसे एक घातक हथियार बनाते हैं जो जवानों की जगह पहले खतरे का सामना करता है.

Army Day Parade 2026 LIVE: जयपुर में चल रही 78वीं आर्मी डे परेड में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सलामी ली।राजस्थान के गवर्नर हरिभाऊ किसनराव बागड़े, CM भजनलाल शर्मा भी मौजूद थे।
#WATCH | Rajasthan | Chief of the Army Staff General Upendra Dwivedi takes salute at the 78th Army Day Parade underway in Jaipur.
— ANI (@ANI) January 15, 2026
Rajasthan Governor Haribhau Kisanrao Bagde, CM Bhajanlal Sharma also present. pic.twitter.com/MInrSjZD1J
Army Day Parade 2026 LIVE: भारतीय सेना में भैरव बटालियन के रूप में जांबाज सैनिकों की एक ऐसी नई यूनिट शामिल की गई है जो चौबीसों घंटे दुश्मन पर हमला करने के लिए तैयार होती है। भैरव बटालियन की तुलना पूरी भारतीय सेना के बलों से की जाए तो यह यूनिट बहुत ही छोटी है, लेकिन यह आधुनिक तकनीक के साथ ताकत का इस्तेमाल करने में अव्वल है। इस बटालियन में करीब 250 सैनिक हैं।

