Live TV
Search
Live

KKR vs LSG LIVE Updates: ईडन गार्डन्स में होगी कोलकाता-लखनऊ की भिड़ंत, यहां देखें हर पल की बड़ी अपडेट

🕒 Published: Apr 09, 2026 | 03:53 PM IST
🕒 Updated: Apr 09, 2026 | 06:18 PM IST

KKR vs LSG LIVE Updates: IPL 2026 का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा, जो शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इसके लिए शाम 7 बजे होगा. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम लगातार अपने दूसरी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. लखनऊ ने अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स का आखिरी मैच बारिश की वजह से धुल गया था. कोलकाता ने अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 मैच में हार का सामना किया है. ऐसे में यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए काफी अहम होने वाला है.

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, ऑनरिक नॉर्ख्या, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान, वानिंदु हसरंगा

KKR vs LSG LIVE Score Updates | Lucknow Super Giant vs Kolkata Knight Riders. 15th Match Live Score Updates | KKR vs LSG IPL 2026 Scorecard Live: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच गुरुवार (9 अप्रैल) को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

Live Updates

  • 18:18 (IST) 09 Apr 2026

    KKR vs LSG LIVE Updates: ईडन गार्डन्स की पिच

    कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जांयट्स का मैच ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैदान की पिच काफी फ्लैट है. इससे गेंद सीधे बल्ले पर आती है. इससे इस पिच पर बड़े स्कोर बनाना आसान हो जाता है. हालांकि अगर मैच के दौरान बारिश हो जाती है, तो पिच में नमी बन जाएगी. इससे तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी. इस मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में ऐसा ही देखने को मिला था, लेकिन वो मैच रद्द हो गया था.

  • 18:04 (IST) 09 Apr 2026

    KKR vs LSG LIVE Updates: केकेआर का पिछला मैच

    कोलकाता नाइट राइडर्स का आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स से होने वाला था. हालांकि बारिश के चलते मैच पूरा नहीं हो पाया, जिसके चलते मुकाबला रद्द हो गया. ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट्स बांटे गए. इससे पहले कोलकाता को अपने शुरुआती 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.

  • 17:27 (IST) 09 Apr 2026

    KKR vs LSG LIVE Updates: ईडन गार्डन्स में कैसा है मौसम?

    6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स बनाम केकेआर का मैच होने वाला था, लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया था. 9 अप्रैल को केकेआर बनाम लखनऊ का मैच भी इसी मैदान पर होने वाला है. फैंस को डर है कि कहीं बारिश की वजह से यह मैच भी रद्द न हो जाए. मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल को कोलकाता में बारिश होने की 90 फीसदी संभावना है. हालांकि शाम होते-होते बारिश की संभावना कम होने की उम्मीद है, जिससे हो सकता है कि मैच में कोई खलल न पड़े.

  • 17:18 (IST) 09 Apr 2026

    KKR vs LSG LIVE Updates: कैमरन ग्रीन पर रहेंगी नजरें

    इस मुकाबले में कैमरन ग्रीन पर सभी की नजरें रहेंगी, जो इस लीग के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं. उन्होंने अभी तक 3 मैचों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं, जबकि एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की. हालांकि इस मैच में कैमरन ग्रीन गेंदबाजी करते दिखाई दे सकते हैं, क्योंकि वह लगातार प्रैक्टिस करते रहे हैं.

  • 16:54 (IST) 09 Apr 2026

    KKR vs LSG LIVE Updates: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    हेड टू हेड की बात करें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं. इनमें से 4 मैच लखनऊ की टीम ने जीते हैं, जबकि कोलकाता ने सिर्फ 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में जाहिर है कि लखनऊ की टीम का कोलकाता के ऊपर दबदबा बना हुआ है.

More News